Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कार्तिक पूर्णिमा पर धनबाद के दामोदर नदी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    झारखंड

    कार्तिक पूर्णिमा पर धनबाद के दामोदर नदी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025Updated:November 5, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दामोदर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दामोदर नदी के मोहलबनी और लाल बंगला घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह की पहली किरण के साथ ही लोग घाट पर पहुंचने लगे। पूरा इलाका ‘हर हर गंगे’ और ‘जय मां काली’ के जयघोष से गूंज उठा।

    धनबाद, झरिया, बस्ताकोला, तीसरा, सुदामडीह, पाथरडीह, जोरापोखर समेत आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु परिवार सहित पवित्र स्नान करने आए। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दामोदर नदी में स्नान कर मोक्ष की कामना की।

    स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मुक्तिधाम स्थित मां काली मंदिर, भगवान शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और अन्य सामग्री दान की।

    मोहलबनी घाट पर दिनभर मेला जैसा माहौल बना रहा। बच्चों के लिए झूले, खिलौने और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे। प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस, मेडिकल टीम और सफाईकर्मी वहां मौजूद रहे, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित होकर स्नान और पूजा कर सके। स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी घाट पर पानी, प्राथमिक उपचार और मार्गदर्शन की सेवाएं प्रदान की।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कोयलांचल के लोग दामोदर नदी को गंगा के समान पवित्र मानते हैं, इसलिए हर साल यहां हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं।

    कार्तिक पूर्णिमा कोयलांचल दान दामोदर नदी धनबाद धार्मिक आयोजन पवित्र स्नान पूजा अर्चना भक्तिमय वातावरण भगवान शिव मां काली मेले मोक्ष मोहलबनी घाट लाल बंगला घाट श्रद्धालु हनुमान मंदिर हर-हर गंगे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पर्व के बाद बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोंदिया – बरौनी स्पेशल ट्रेन की शुरुआत
    Next Article पटना में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल, रैपिडो और सिनेमाहॉल देंगे छूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.