Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल, रैपिडो और सिनेमाहॉल देंगे छूट
    बिहार

    पटना में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल, रैपिडो और सिनेमाहॉल देंगे छूट

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मतदाताओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान को लेकर राजधानी पटना में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई विशेष पहल की गई हैं। इस महापर्व में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परिवहन, चिकित्सा और मनोरंजन क्षेत्रों की संस्थाएं आगे आई हैं।

    रैपिडो कंपनी ने घोषणा की है कि 6 नवंबर को मतदान करने वाले मतदाता रैपिडो बाइक राइड पर 50 रुपये तक की छूट पाएंगे। कंपनी की वरीय पदाधिकारी देबलीना घोष के अनुसार, पटना के विभिन्न इलाकों में 1200 से अधिक बाइक कैप्टन तैनात रहेंगे ताकि मतदाता आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंच सकें। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए मतदाता रैपिडो ऐप में “VOTENOW” कूपन कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    चिकित्सा क्षेत्र से भी मतदान को बढ़ावा देने का संदेश आया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की बिहार शाखा ने डॉक्टरों से अपील की है कि मतदान के दिन वोट डालने वाले मरीजों से ओपीडी शुल्क न लिया जाए। IMA ने कहा कि जिन मरीजों के हाथ पर ‘इंक मार्क’ होगा, उनसे शुल्क वसूली नहीं की जाएगी। यह कदम लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और मतदाताओं के सम्मान का प्रतीक है।

    सिनेमा प्रेमियों के लिए भी खास ऑफर है। पटना के सभी सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स में 6 नवंबर को वोट डालने वाले मतदाता अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर 50% छूट के साथ फिल्म देख सकेंगे।

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है और सभी बूथों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी।

    पटना समेत कई जिलों में प्रशासन और कंपनियों की ये विशेष पहल न केवल मतदान को बढ़ावा देंगी, बल्कि यह भी दिखाएँगी कि बिहार में लोकतंत्र को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।

    Also Read : कार्तिक पूर्णिमा पर धनबाद के दामोदर नदी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Patna: Rapido and cinema halls offer discounts to encourage voters पटना में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल रैपिडो और सिनेमाहॉल देंगे छूट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्तिक पूर्णिमा पर धनबाद के दामोदर नदी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    Next Article जमशेदपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा और खरखाई नदियों पर श्रद्धालुओं का सैलाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.