Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फर्जी सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 4, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Purnia : पूर्णिया पुलिस की साइबर सेल और जिला आसूचना इकाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो आपस में सगे भाई हैं। इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए तकनीकी साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब स्थानीय न्यायालय में कार्यरत राहुल कुमार ने साइबर थाना पूर्णिया में प्राथमिकी दर्ज कराई। राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर उन्हें झांसे में लिया गया और उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें ठगी में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड का लिंक अररिया जिले से जुड़ा पाया गया। जांच के दौरान पुलिस अररिया निवासी सिम कार्ड धारक चंद्रपाल मुखिया तक पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि चंद्रपाल खुद भी इस पूरे मामले में ठगी का शिकार था। उसने पुलिस को बताया कि बनमनखी थाना क्षेत्र के रसाढ़ गांव निवासी दो भाइयों संतोष कुमार और रितेश कुमार ने सिम पोर्ट कराने के नाम पर उसे गुमराह किया और उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर एक अतिरिक्त सिम कार्ड निकलवा लिया। इसी फर्जी सिम कार्ड के जरिए राहुल कुमार से साइबर ठगी की गई थी।

    रसाढ़ गांव से हुई गिरफ्तारी

    पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने शनिवार को रसाढ़ गांव में छापेमारी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वे भोले-भाले लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करते थे और इन्हें साइबर अपराधियों को बेच देते थे।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    इस मामले में साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। ठगी गई राशि की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले एजेंटों पर भी कड़ी नजर रखी हुई है।

    इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता, रविशंकर कुमार, एसआई मनीष चंद्र यादव, ऋषि यादव और तकनीकी शाखा के सिपाही आनंद कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि साइबर ठगी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग गोपालगंज पहुंचा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    दो सगे भाई गिरफ्तार फर्जी सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौ’त
    Next Article पेसा कानून को लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर किया तीखा हमला

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    October 16, 2026

    झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.