Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पेसा कानून को लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर किया तीखा हमला
    झारखंड

    पेसा कानून को लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर किया तीखा हमला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2026Updated:January 4, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में पेसा (पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्र) अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेसा कानून की मूल भावना से छेड़छाड़ कर इसे लागू किया है, जिससे आदिवासी समाज के साथ छल हुआ है।

    बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि पेसा कानून को जिस तरीके से लागू किया गया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि इसका उद्देश्य खनन माफियाओं और धर्मांतरण गिरोहों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकार देने के नाम पर आदिवासियों की भावनाओं के साथ हेरा-फेरी की गई है।

    चोर चोरी से जाए, हेरा-फेरी से न जाए… झारखंड में पेसा अधिनियम के संदर्भ में यह कहावत पूरी तरह सटीक बैठती है। हेमंत सोरेन सरकार ने पेसा की मूल भावना से छेड़छाड़ कर इसे लागू करने का जो तरीका अपनाया है, उससे स्पष्ट होता है कि यह सब खनन माफिया मित्रों और धर्मांतरण गिरोहों को लाभ…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) January 4, 2026

    उन्होंने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर आदिवासी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो ने पहले कांग्रेस के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन की मूल आत्मा से समझौता किया और अब पेसा कानून में अव्यावहारिक प्रावधान जोड़कर आदिवासी समाज को ठेस पहुंचाई है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिबु सोरेन से लेकर हेमंत सोरेन तक सत्ता और राजनीतिक स्वार्थ के लिए आदिवासी हितों की बलि दी गई है।

    पेसा कानून के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि डीसी के नेतृत्व में टीम बनाकर ग्राम सभाओं की स्वायत्तता और अधिकारों में दखल देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब पूरा जिला अधिसूचित क्षेत्र में आता है, तो ग्राम सभा के अधिकार केवल 5 हेक्टेयर या उससे कम क्षेत्र वाले ग्रेड-1 बालू घाटों तक ही क्यों सीमित किए गए हैं। वहीं, ग्रेड-2 बालू घाटों के संचालन में ग्राम सभा को केवल अनुमति देने तक सीमित रखना भी समझ से परे है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान स्वरूप में लाया गया पेसा कानून 1996 के मूल पेसा अधिनियम की भावना के विपरीत है और इसे सरकार ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए तैयार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी समाज के साथ किए गए इस अन्याय को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

    Also Read : फर्जी सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

    Babulal Marandi attacks Hemant government over PESA Act. Babulal Marandi launched a scathing attack on the Hemant government over the PESA Act. पेसा कानून को लेकर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार
    Next Article मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे देवघर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    Latest Posts

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.