Simdega : सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के हेलनपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक शख्स की पहचान तथा हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Also Read : टाटानगर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार


