Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    बिहार

    कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना सहित पूरे बिहार में आज कार्तिक पूर्णिमा की धूम है। अश्विनी और भरणी नक्षत्र के साथ सिद्धि और व्यतिपात योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान का फल मिलता है और सभी पापों का नाश होता है।

    स्नान के बाद श्रद्धालु सत्यनारायण कथा, गीता पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप कर रहे हैं। मान्यता है कि इससे व्यक्ति पाप और ऋण से मुक्त होकर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करता है।

    पटना नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के करीब 30 घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है। बांकीपुर में 12, पाटलिपुत्र में 8, पटना सिटी में 3, अजीमाबाद में 7 और नूतन राजधानी अंचल में 1 घाट शामिल है। सभी घाटों पर एप्रोच रोड, तीन लेयर की बैरिकेडिंग, लाइटिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है।

    दानापुर और बिहटा के घाटों पर भी सुबह-सुबह से श्रद्धालु पहुंचे। दानापुर के नासरीगंज स्थित फक्कड़ महतो घाट सहित नारियल घाट, गुरुद्वारा घाट और शाहपुर घाट पर “हर-हर गंगे” के जयकारे गूंज रहे हैं।

    ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। इस दिन गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था।

    उन्होंने बताया कि इस दिन दीपदान, दान-पुण्य, हवन-जाप करने से दस यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। अन्न, वस्त्र, धन, फल, घी और मिठाई का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

    नारद पुराण के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, अर्घ्य, तर्पण, पूजन और दान करने से व्यक्ति को सद्गुणों की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु स्वयं भक्तों को पापमुक्त करते हैं।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। नगर निगम और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्वक गंगा स्नान कर रहे हैं।

     

    अश्विनी नक्षत्र कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान गुरुद्वारा घाट घाट व्यवस्था चेंजिंग रूम ज्योतिषाचार्य दान पुण्य दानापुर घाट दीप दान धार्मिक त्योहार पटना पटना नगर निगम पटना सिटी फक्कड़ महतो घाट बिहटा घाट बिहार बैरिकेडिंग भक्तिभाव भगवान विष्णु भरणी नक्षत्र मत्स्य अवतार राकेश झा विष्णु सहस्त्रनाम व्यतिपात योग शाहपुर घाट सत्यनारायण कथा सिद्धि योग सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता अभियान हिंदू धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025: जदयू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक युवक गंभीर रूप से घायल
    Next Article वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज PM मोदी से मिलेगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.