Ranchi : रांची के पुंदाग IIM पुल के पास 33 KV केबल में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इस वजह से पुंदाग, पिस्का मोड़ और आसपास के कुछ इलाकों में बिजली बंद हो गई। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल करने के लिए मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ लोगों ने पुल पर आग जलाई और इसे नीचे फेंक दिया, जिससे केबल में आग लग गई।
बिजली विभाग का अनुमान है कि ठंड से बचने के लिए सुबह ट्रक चालक पुल पर आग जलाकर चले गए और इसी दौरान केबल में आग लग गई। घटना के बाद केबल को जमीन से ऊपर उठाकर सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि बिजली जल्द से जल्द बहाल हो सके।
Also Read : पाकुड़ की बेटी सृष्टि हांसदा का झारखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन
Also Read : BCCI ने की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा, CSK के आयुष म्हात्रे होंगे कप्तान
Also Read : सचिवालय और सरकारी भवनों की सुरक्षा होगी और मजबूत… जानें कैसे
Also Read : जगन्नाथपुर मंदिर मार्ग धंसने का सच आया सामने… जानें
Also Read : झारखंड-बिहार के बड़े बिल्डर रामकृपाल सिंह नहीं रहे
Also Read : जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में आगजनी, अज्ञात लोगों ने दो मोटरसाइकिलें फूंकी


