Pakur : पाकुड़ जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिले की होनहार खिलाड़ी सृष्टि हांसदा का चयन झारखंड महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा घोषित टीम में जगह बनाकर सृष्टि ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। झारखंड महिला अंडर-15 टीम बीसीसीआई की घरेलू महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 2 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट में सृष्टि झारखंड टीम की ओर से खेलते हुए पाकुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सृष्टि हांसदा का चयन उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का नतीजा है। उनका राष्ट्रीय स्तर की टीम में चयन होना पूरे जिले के लिए खुशी और गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर पाकुड़ के उपायुक्त और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने सृष्टि को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सृष्टि के कोच, प्रशिक्षकों और परिवार के सहयोग की भी सराहना की। DC ने कहा कि सृष्टि की यह सफलता पाकुड़ जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सृष्टि अपने अच्छे प्रदर्शन से आगे भी जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगी।
Also Read : सचिवालय और सरकारी भवनों की सुरक्षा होगी और मजबूत… जानें कैसे
Also Read : जगन्नाथपुर मंदिर मार्ग धंसने का सच आया सामने… जानें
Also Read : झारखंड-बिहार के बड़े बिल्डर रामकृपाल सिंह नहीं रहे


