Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना में दोनों बाइक पूरी तरह जल गईं। आगजनी की घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सुबह मंदिर की व्यवस्था देखने आया था और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर मंदिर के अंदर चला गया। इसी दौरान अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर दोनों मोटरसाइकिलों में आग लगा दी और वहां से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगाने वालों की पहचान करने में जुटी है।
Also Read : सीमेंट लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, कई ट्रेनों का परिचालन ठप
Also Read : सोना-चांदी के दाम में तेज उछाल, खरीदारी से पहले जानें रेट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 28 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : रांची में बड़ी साजिश नाकाम, राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गे हथियार के साथ गिरफ्तार
Also Read : कांके में पकड़ी गई नशीली दवाओं की खेप, दो तस्कर भी गिरफ्तार
Also Read : रांची में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक, संगठन मजबूती और सामाजिक न्याय पर जोर


