Ranchi : अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जांच लें। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे बिना जानकारी के खरीदारी महंगी पड़ सकती है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार सोने और चांदी दोनों के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई है। आज यानी रविवार को रांची में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,30,950 रुपये पर पहुंच गया है। यानी 1,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसमें 1,160 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। चांदी की कीमत 2,74,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। कल शनिवार को चांदी 2,54,000 रुपये प्रति किलो थी, यानी एक दिन में 20,000 रुपये की तेजी आई है।
अन्य शहरों के रेट
बोकारो में आज 22 कैरेट सोना 1,33,200 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,40,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी 2,58,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,37,500 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,40,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,630 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,407 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,40,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,40,630 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।
सोना खरीदते समय बरतें सावधानी
सोने के गहने खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होते हैं, इसलिए सही जानकारी लेकर ही खरीदारी करें।
Also Read : झारखंड में शीतलहर का कहर, तापमान और गिरने के आसार


