Jamtara (Rajiv Jha) : समाजवादी पार्टी के बैनर तले पूर्व में विधायक पद के लिए चुनाव लड़ चुके नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में मानहानि का आवेदन दिया है। आवेदन में हाफिज मिर्जा ने बताया कि 27 जनवरी को शहर के धांधरा मोहल्ले में छात्रों के बीच कुरान पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्हें मदरसा कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा और समाज के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर दर्ज हो सकता है मानहानि का मुकदमा, समाजवादी नेता हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने थाना में दिया आवेदन pic.twitter.com/XbLnMlaI1B
— Johar Live (@joharliveonweb) February 1, 2026
हाफिज मिर्जा ने आरोप लगाया कि इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने भाषण में उनका नाम लेकर कई अवांछित और अपमानजनक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मंत्री उनके खिलाफ भरी सभा में भ्रामक बयान दे चुके हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। आवेदन में हाफिज मिर्जा ने कहा कि वह एक हाफिज होने के नाते समाज के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं, लेकिन डॉ. अंसारी के बार-बार दिए गए बयानों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कानून का सहारा लेने की बात कही और मंत्री के रसूख को ध्यान में रखते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।
Also Read : रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में छह बसों में लगाई आग… देखें वीडियो

