Ranchi : राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी छह बसें अचानक धधक उठी। इन बसों में दो बसें एलडी मोटर्स की हैं। इल्जाम है कि कुछ उचक्कों में जानबूझ कर बसों में आग लगाई और फरार हो गये। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। बस स्टैंड में तहलका मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं। सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गयी है। खबर लिखे जानें तक दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच पाई थी।
Also Read : विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट : बाबूलाल मरांडी
Also Read : UNION BUDGET 2026-27 : रांची और तेजपुर में खुलेगा NIMHANS-2

