Ranchi : राजधानी के चर्चित अंश–अंशिका लापता मामले में बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद पूरे इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों के घर के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए और राहत की सांस लेते हुए जश्न मनाने लगे। गाना-बजाना, ढोल और रंग-गुलाल के साथ लोग अपनी खुशी खुलकर जाहिर कर रहे हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए और बच्चों के सुरक्षित लौटने को बड़ी राहत बताया। कई लोगों की आंखों में खुशी के आंसू थे। माहौल ऐसा था जैसे पूरा मोहल्ला इस खुशखबरी का हिस्सा बन गया हो। इस बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोगों ने संतोष जताया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले के खुलासे की दिशा में जांच आगे बढ़ा रही है।
Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : डीजीपी ने पूरी टीम को दी बधाई, कहा– अनुसंधान जारी है
Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : सुरक्षित रांची पहुंचे दोनों बच्चे, थोड़ी देर में डीजीपी पत्रकारों को करेंगी संबोधित
Also Read : अंश-अंशिका की वापसी से राहत, सीएम हेमंत ने रांची पुलिस की कार्यकुशलता को सराहा
Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : गुलगुलिया सूर्या-सोनम ने उठाया था बच्चों को, आरोपी बैलून बेचता था बाजार में
Also Read : कल तक तीन डिग्री गिरेगा पारा, रांची समेत 17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट


