Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कल तक तीन डिग्री गिरेगा पारा, रांची समेत 17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
    झारखंड

    कल तक तीन डिग्री गिरेगा पारा, रांची समेत 17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड में शीतलहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। मकर संक्रांति के अवसर पर ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 14 और 15 जनवरी को राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसे देखते हुए रांची समेत 17 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

    सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, कोहरे का असर

    राज्य के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा और कनकनी वाली ठंड महसूस की जा रही है। शाम ढलते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है। हालांकि बीते दो दिनों से खिली धूप के कारण दिन में कुछ राहत जरूर मिली है। मैक्लुस्कीगंज और कांके क्षेत्रों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिली।

    14–15 जनवरी को फिर गिरेगा पारा

    मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जनवरी को एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। इसके बाद 16, 17 और 18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

    इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 14 और 15 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार; दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां; तथा मध्य भाग के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में शीतलहर चलने की संभावना है। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    तापमान का हाल

    पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।

    • सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस (चाईबासा)
    • सबसे कम न्यूनतम तापमान: 2.3 डिग्री सेल्सियस (गुमला)
    • कांके: अधिकतम 22.5, न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस
    • रांची: अधिकतम 21.6, न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस
    • राजधानी रांची का चार दिन का पूर्वानुमान
    • 14 जनवरी: अधिकतम 21°, न्यूनतम 5°
    • 15 जनवरी: अधिकतम 21°, न्यूनतम 6°
    • 16 जनवरी: अधिकतम 22°, न्यूनतम 7°
    • 17 जनवरी: अधिकतम 23°, न्यूनतम 8° सेल्सियस

    कांके में दिन में राहत, सुबह-शाम सतर्कता जरूरी

    कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान शीतलहर की तीव्रता में कमी देखी गई। हल्की धूप निकलने से दिन के समय ठंड से राहत मिली और बाजारों व ग्रामीण इलाकों में चहल-पहल बढ़ी। हालांकि सुबह और देर शाम हल्की ठंड बनी रही। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनने और ठंडी हवा से बचने की हिदायत दी गई है।

    Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : रांची SSP की मेहनत रंग लाई, 15 टीमों ने खंगाल डाला 5 राज्य का चप्पा-चप्पा

    Cold Wave Fog Jharkhand weather Makar Sankranti Meteorological Department Ranchi weather severe cold SSP Ranchi SSP रांची Ranchi temperature drop weather news Yellow Alert कोहरा झारखंड मौसम ठंड का कहर तापमान गिरावट मकर संक्रांति मौसम विभाग मौसम समाचार येलो अलर्ट रांची रांची मौसम शीतलहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंश-अंशिका प्रकरण : रांची SSP की मेहनत रंग लाई, 15 टीमों ने खंगाल डाला 5 राज्य का चप्पा-चप्पा
    Next Article अंश-अंशिका प्रकरण : गुलगुलिया सूर्या-सोनम ने उठाया था बच्चों को, आरोपी बैलून बेचता था बाजार में

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.