Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»NEET-PG 2025-26: अब माइनस 40 अंक वाले SC, ST, OBC उम्मीदवार भी PG सीटों के लिए पात्र
    शिक्षा

    NEET-PG 2025-26: अब माइनस 40 अंक वाले SC, ST, OBC उम्मीदवार भी PG सीटों के लिए पात्र

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NEET
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  NEET-PG 2025-26 को लेकर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने एक बड़ा और विवादास्पद फैसला लिया है। खाली पोस्ट ग्रेजुएट (PG) मेडिकल सीटों को भरने के उद्देश्य से क्वालीफाइंग कट-ऑफ में अभूतपूर्व बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद अब SC, ST और OBC श्रेणी के उम्मीदवार, जिनका पर्सेंटाइल 0 है या जिनके अंक माइनस में हैं, भी MD, MS और DNB कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र होंगे।

    विवादित फैसला, चिकित्सा जगत में बहस

    यह फैसला सामने आते ही चिकित्सा जगत में तीखी बहस शुरू हो गई है। जहां सरकार और नियामक संस्थाएं इसे व्यावहारिक जरूरत बता रही हैं, वहीं डॉक्टरों और विशेषज्ञों का एक बड़ा वर्ग इसे मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से जोड़कर देख रहा है।

    नया कट-ऑफ कैसा रहेगा?

    केंद्र सरकार के निर्देश पर NBEMS ने खाली PG सीटों को भरने के लिए कट-ऑफ को न्यूनतम स्तर तक घटा दिया है। नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग श्रेणियों के लिए कट-ऑफ इस प्रकार है:

    NEET

    0 पर्सेंटाइल का मतलब

    तकनीकी रूप से 0 पर्सेंटाइल का अर्थ यह है कि परीक्षा में शामिल हर उम्मीदवार, चाहे उसके अंक शून्य हों या उससे कम, काउंसलिंग के लिए पात्र होगा, बशर्ते उसका नाम मेरिट लिस्ट में हो।

    नेगेटिव मार्किंग और 0 पर्सेंटाइल

    NEET-PG में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था है। इस वर्ष सबसे कम स्कोर लगभग -40 तक गया है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि अब माइनस स्कोर वाले उम्मीदवार भी खाली PG सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    किन सीटों पर मिलेगा मौका?

    सरकार और NBEMS ने साफ किया है कि कम पर्सेंटाइल या माइनस स्कोर वाले उम्मीदवारों को केवल वही सीटें मिलेंगी जिन्हें टॉप रैंकर्स ने छोड़ा हो। आमतौर पर ये सीटें नॉन-क्लीनिकल ब्रांच जैसे एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी और कुछ पैराक्लीनिकल विषयों के लिए होंगी। रेडियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स जैसी हाई-डिमांड ब्रांचें अभी भी उच्च रैंक वालों के लिए सुरक्षित रहेंगी।

    सरकार और NMC का तर्क

    सरकार और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का कहना है कि हर साल हजारों PG सीटें खाली रह जाती हैं, खासकर नॉन-क्लीनिकल ब्रांच में। खाली सीटें रहने से मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी होती है। PG सीटें भरने से भविष्य में शिक्षकों और विशेषज्ञों की संख्या बढ़ेगी। इसी कारण कट-ऑफ घटाकर अधिक उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दायरे में लाया गया है।

    Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : डीजीपी ने पूरी टीम को दी बधाई, कहा– अनुसंधान जारी है

     

    MD MS DNB admission medical college seats Medical Education India NBEMS NEET PG NEET-PG 0 percentile NEET-PG 2025-26 NEET-PG controversy NEET-PG cutoff NEET-PG eligibility NEET-PG negative marks NEET-PG news NEET-PG SC ST OBC NEET-PG updates NMC PG medical admission PG medical seats PG seat vacancy postgraduate medical examination SC ST OBC candidates
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंश-अंशिका प्रकरण : डीजीपी ने पूरी टीम को दी बधाई, कहा– अनुसंधान जारी है
    Next Article अंश–अंशिका की सकुशल वापसी पर जश्न का माहौल, खुशी से झूमा इलाका… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    ट्रेंडिंग

    रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    May 29, 2026
    झारखंड

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    May 28, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.