Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध
    झारखंड

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह में बनने वाले नए विश्वविद्यालय से जोड़ने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे को लेकर छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। जेजे कॉलेज समेत जिले के कई कॉलेजों में प्रदर्शन और धरना दिया जा रहा है। कोडरमा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जेजे कॉलेज परिसर में छात्रों और स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोडरमा के कॉलेजों का वर्षों पुराना संबंध विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से रहा है। अब अचानक इन्हें गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने का फैसला छात्रों के हित में नहीं है। छात्रों का कहना है कि इससे पढ़ाई, परीक्षा, सर्टिफिकेट और प्रशासनिक कामकाज में परेशानी बढ़ जाएगी। साथ ही दूर-दराज के छात्रों को आने-जाने में भी दिक्कत होगी।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, सरकार गिरिडीह में नए विश्वविद्यालय के गठन के बाद आसपास के कुछ जिलों के कॉलेजों को उससे जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत कोडरमा जिले के कॉलेजों को भी गिरिडीह विश्वविद्यालय से संबद्ध करने की योजना बनाई गई है। लेकिन इस फैसले के सामने आने के बाद से ही कोडरमा में विरोध शुरू हो गया है। छात्रों और स्थानीय संगठनों का कहना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था आसान होने के बजाय और जटिल हो जाएगी।

    “हजारीबाग पास, गिरिडीह काफी दूर”

    विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि हजारीबाग की दूरी कोडरमा से काफी कम है, जबकि गिरिडीह जाने में ज्यादा समय और खर्च लगेगा। खासकर ग्रामीण इलाकों और गरीब परिवारों के छात्रों के लिए यह फैसला मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चंदवारा, बरही, बरकट्ठा और आसपास के इलाकों के छात्र-छात्राएं अभी आसानी से विश्वविद्यालय संबंधी काम निपटा लेते हैं। लेकिन गिरिडीह विश्वविद्यालय से जुड़ने के बाद उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

    छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता

    इस फैसले को लेकर छात्राओं और उनके अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि दूर विश्वविद्यालय होने से लड़कियों को ज्यादा परेशानी होगी। यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे कई छात्राएं उच्च शिक्षा से दूर हो सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को कोई भी फैसला लेने से पहले छात्रों की सुविधा और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

    आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    धरना दे रहे लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़क जाम और बड़े आंदोलन भी किए जाएंगे। छात्र संगठनों का कहना है कि वे किसी भी हालत में कोडरमा के कॉलेजों को VBU से अलग नहीं होने देंगे।

    Also Read : कॉलेजों के क्लस्टर सिस्टम में सुधार की कवायद तेज, कैबिनेट में जल्द पहुंचेगा प्रस्ताव

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकॉलेजों के क्लस्टर सिस्टम में सुधार की कवायद तेज, कैबिनेट में जल्द पहुंचेगा प्रस्ताव
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.