Ranchi : राजधानी के चर्चित अंश–अंशिका लापता प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। पूरे मामले के खुलासे की दिशा में जांच आगे बढ़ाई जा रही है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एडीजी मनौज कौशिक के नेतृत्व में रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सराहनीय कार्य किया है। टीम ने समन्वय के साथ मेहनत की, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
डीजीपी ने बताया कि बच्चों को खोजने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन यह मेहनत रंग लाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से जुड़ी पूरी कहानी जल्द ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी, ताकि आम लोगों को सही और पूरी जानकारी मिल सके। इस दौरान डीजीपी ने मीडिया के बंधुओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने जिम्मेदारी के साथ इस संवेदनशील मामले को उठाया, जिससे जांच में सहयोग मिला। फिलहाल पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : सुरक्षित रांची पहुंचे दोनों बच्चे, थोड़ी देर में डीजीपी पत्रकारों को करेंगी संबोधित
Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : गुलगुलिया सूर्या-सोनम ने उठाया था बच्चों को, आरोपी बैलून बेचता था बाजार में
Also Read : अंश-अंशिका प्रकरण : रांची SSP की मेहनत रंग लाई, 15 टीमों ने खंगाल डाला 5 राज्य का चप्पा-चप्पा
Also Read : BREAKING : लापता अंश-अंशिका मिले रामगढ़ के चितरपुर में, दो लोग भी गिरफ्तार
Also Read : आदित्यपुर के उद्योगपति देवान गांधी का बेटा लापता, एनएच-33 पर लावारिस मिली कार से मचा हड़कंप
Also Read : झारखंड को मिलेगा 2 एमएएफ पानी: सोन नदी के जल बंटवारे पर झारखंड–बिहार में बनी सहमति


