Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने आदित्य साहू, मिली ढेरों बधाइयां
    झारखंड

    झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने आदित्य साहू, मिली ढेरों बधाइयां

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments3 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड प्रदेश भाजपा को बुधवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू अब झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं।  बुधवार दोपहर 2 बजे उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।  इस पद के लिए केवल आदित्य साहू ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि उसका बूथ कार्यकर्ता प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच सकता है। इसी कड़ी में आदित्य साहू की यात्रा भी मिसाल बन गई है।

    आदित्य साहू का राजनीतिक सफर

    आदित्य साहू ने 1980 में झारखंड के ओरमांझी स्थित कुचू गांव से बूथ कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। 46 वर्षों के संघर्ष और अनुभव के बाद वे अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा धैर्य, समर्पण और अनुशासन की मिसाल रही है। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के वरीय नेता कड़िया मुंडा, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास सहित कई नेताओं के मार्गदर्शन में आदित्य साहू ने संगठनात्मक कार्य में निरंतर योगदान दिया। किसी गुट से जुड़े नहीं होने के बावजूद वे सभी कार्यकर्ताओं के प्रिय बने रहे। वर्तमान में वे राज्य सभा सदस्य और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

    मिली बधाइयां

    सोशल मीडिया के माध्यम से कई  सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएं मिल रही है। कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की, राज पलिवार ने अपने ट्वीट के माध्यम से आदित्य साहू को कहा – “झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी को निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, ऐसा हमारा पूर्ण विश्वास है। आपके उज्ज्वल और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।”

    झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी को निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

    आपके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, ऐसा हमारा पूर्ण विश्वास है। आपके उज्ज्वल और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ। pic.twitter.com/qqyiID7Lov

    — Raj Paliwar (@Bjp_Rajpaliwar) January 14, 2026

    राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नामांकन

    बुधवार को ही राष्ट्रीय परिषद की 21 सीटों के लिए नामों की घोषणा भी की गई । इसके लिए प्राप्त नामांकन में कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, पशुपति नाथ सिंह, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, समीर उरांव, अनंत ओझा, गीता कोड़ा, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, जीतू चरण राम शामिल रहे।

    बाबूलाल मरांडी की लेंगे जगह

    आदित्य साहू बाबूलाल मरांडी का स्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में लेंगे। 3 अक्टूबर को भाजपा ने आदित्य साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। आदित्य साहू की कार्यशैली, सरलता और संगठन में दक्षता ने उन्हें पार्टी के भीतर और कार्यकर्ताओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बनाया है।

    Also Read : अंश–अंशिका की सकुशल वापसी पर जश्न का माहौल, खुशी से झूमा इलाका… देखें वीडियो

    Aditya Sahu appointment BJP Jharkhand State President BJP leader Jharkhand Assembly Jharkhand BJP Jharkhand news Jharkhand Politics National Council party organization political journey ranchi news State President announcement आदित्य साहू आदित्य साहू नियुक्ति झारखंड खबर झारखंड भाजपा झारखंड राजनीति झारखंड विधानसभा झारखंड समाचार Aditya Sahu पार्टी संगठन प्रदेश अध्यक्ष घोषणा भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता रांची न्यूज राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय परिषद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंश–अंशिका की सकुशल वापसी पर जश्न का माहौल, खुशी से झूमा इलाका… देखें वीडियो
    Next Article अंश-अंशिका प्रकरण में डीजीपी ने की रिवॉर्ड की घोषणा, पूरी टीम को दी बधाई

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस में 100 से ज्यादा नौकरी कर रहे एसआईटी की रडार पर, जा सकती है नौकरी

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.