Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»मकान बंटवारे को लेकर देवरानी और जेठानी में खूनी विवाद, एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला
    बिहार

    मकान बंटवारे को लेकर देवरानी और जेठानी में खूनी विवाद, एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : नौबतपुर में बुधवार की रात दो गोतनी के बीच मकान बंटवारा को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद में एक गोतनी ने दूसरे को लाठी-डंडा से बुरी तरह पीट दिया। खून से लथपथ इलाज के लिए परिवार के लोगों ने उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित मकान छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नौबतपुर थाना के बाबूपुर गांव में बुधवार की देर रात रामबाबू की पत्नी सरोज देवी और उनके भाई श्याम बाबू की पत्नी गीता देवी के बीच घर के बंटवारा को लेकर विवाद शुरू हुआ।

    बातों-बातों में शुरू हुआ यह विवाद खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गीता देवी ने अपनी गोतिनी सरोज देवी को धारदार हथियार से वार किया , इससे सरोज देवी बुरी तरह घायल हो गए। सिर पर गहरा चोट लगने के कारण सरोज देवी के सर से खून का रिसाव काफी होने लगा। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में सरोज देवी को इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सरोज देवी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया ।

    परिजनों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरोज देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है । इस मामले में नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि घटना के बाद आरोपित गीता देवी और उनके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हैं । उन्होंने बताया कि सरोज देवी के परिजनों के द्वारा जैसा आवेदन दिया जाएगा उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी ।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडेको आउटसोर्सिंग प्रबंधक मधुसूदन सिंह से अमन सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
    Next Article JJMP प्रतिबंधित नक्सली संगठन और लातेहार पुलिस के बीच मुठभेड़, 135 राउंड गोलियां चलीं, कैंप में सामान छोड़कर भागा दस्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.