Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»वैशाली में सड़क किनारे 9 जिंदा बम बरामद, इलाके में मची अफरा-तफरी
    बिहार

    वैशाली में सड़क किनारे 9 जिंदा बम बरामद, इलाके में मची अफरा-तफरी

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वैशाली: बिहार के वैशाली  जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां महनार थाना इलाके में एक खेत से एक झोले से 9 जिंदा देसी बम बरामद किए गए हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इन बमों को क्यों और किस लिए छिपाकर रखा गया था अभी इसका पता नहीं चल पाया है.

    दरअसल महनार थाना इलाके के जावज गांव में लोगों की नजर खेत में रखे गये एक झोले पर पड़ी. नजदीक जाकर उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए. लोगों ने तत्काल पुलिस 8 बमों को होने की सूचना दी. जानकारी के बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस जांच करने पहुंची तो एक और बम मिला. इस तरह बमों की संख्या 9 हो गई है. जिसके बाद पुलिस ने सभी देसी बमों को पानी में रखकर डिफ्यूज कर दिया है. वहीं बम होने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए. लोग हैरत में थे कि आखिर यहां पर किसने बम रखा होगा. धीरे-धीरे यह चर्चा क्षेत्र में फैल गई.

    लावारिस हालत में 9 जिंदा बम बरामदगी की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं बम बरामद होने के बाद आसपास के इलाके में गहन जांच अभियान शुरू कर दिया है. इस बारे में महनार के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर इसकी जांच में जुट गई है. बमों को देखकर लगता है कि इसे स्थानीय तौर पर बनाकर सुतली से लपेटा गया है. जांच के लिए एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है.’

    बता दें कि महनार थाना क्षेत्र के कई इलाके नक्सल प्रभावित इलाके रहे हैं. हालांकि बीते कुछ वर्षों में यह नक्सली की बड़ी गतिविधि देखने सुनने को नहीं मिली है. बावजूद पुलिस के जांच का एक बिंदु यह भी हो सकता है. क्योंकि कुछ वर्षों पहले तक इन इलाकों में बड़े पैमाने पर नक्सली जमा होकर योजना बनाते थे. कई इलाके से पुलिस ने नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. यहीं नहीं जागरूकता अभियान, शिक्षा और विकास के जरिए इन इलाकों के बहुत सारे नक्सलियों को मुख्यधारा से भी जोड़ा गया था बावजूद पुलिस इस बात से पूरी तरह नक्सलियों की भूमिका को इनकार नहीं किया जा सकता है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में ट्रेन रद्द होने पर बवाल, ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण एलेप्पी स्थगित
    Next Article राजस्थान के ‘सोजत की मेहंदी’ से सजेगी कटरीना की कलाई, जानिए इसकी विशेषताएं…

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.