Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»राजस्थान के ‘सोजत की मेहंदी’ से सजेगी कटरीना की कलाई, जानिए इसकी विशेषताएं…
    मनोरंजन

    राजस्थान के ‘सोजत की मेहंदी’ से सजेगी कटरीना की कलाई, जानिए इसकी विशेषताएं…

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर : शादी की रस्में मेहंदी के बिना पूरी नहीं होती है और जब शादी धोरो की धरती पर हो, तो दुनिया में ख्यातनाम सोजत की मेहंदी के बिना इस विवाह का पूरा होना कैसे संभव होगा? हाल ही में बॉलीवुड का एक और जोड़ा राजस्थान की सरजमीं पर एक दूजे का होने के लिए तैयार है और इस मौके पर हर रस्म को खास बनाने की तैयारियां भी परवान पर है.

    अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी (Katrina Kaif Vicky Kaushal wedding) सवाई माधोपुर के 700 साल पुराने किले में होगी. दिसंबर महीने में होने वाली इस शादी में हलवाई के बाद राजस्थान की मेहंदी ही मंगाई गई है.

    विक्की कौशल-कटरीना कैफ की शादी सवाई माधोपुर के 700 साल पुराने किले में बने हेरिटेज होटल पर एक-दूजे का साथ निभाने की कसम खाएंगे. चौथ का बरवाड़ा के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में इन दोनों की शादी की तैयारियां जारी है. यह किला 700 साल पुराना बताया जा रहा है, जहां कटरीना कैफ राजसी दुल्हन के लिबास में दिखेंगी, तो विक्की कौशल किसी राजकुमार से कम नजर नहीं आएंगे.

    जमेगा सोजत की मेहंदी का रंग
    विश्व प्रसिद्ध सोजत की मेहंदी बॉलीवुड की ऐश्वर्या बच्चन और प्रियंका निक जोनस के बाद अब कटरीना कैफ भी अपने हाथों में रचाएंगी. कटरीना की सवाई माधोपुर में विक्की कौशल के होने वाली शादी के दौरान सोजत की मेहंदी अपने हाथों में सजाने के लिए के सोजत के व्यापारी नीतीश अग्रवाल की फर्म नेचुरल हर्बल को 20 किलो मेहंदी पाउडर और 400 मेहंदी कीप का ऑर्डर दिया गया है.

    जाहिर है कि सोजत की मेहंदी के कुल उत्पादन का 90 फीसदी 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाता है. इसी वजह से सोजत को मेहंदी नगरी के नाम से भी जाना जाता है. सोजत शहर भारत की सबसे बड़ी मेहंदी मंडी हैं. इस क्षेत्र में उत्पादित मेहंदी को दुनियाभर में राजस्थानी हिना के रूप में मान्यता मिली है.

    बॉलीवुड की हस्तियां बनी हैं इस हिना के रंग में रंगी
    विश्व प्रसिद्ध सोजत की मेहंदी बॉलीवुड की ऐश्वर्या बच्चन और प्रियंका निक जोनस के बाद अब कटरीना कैफ भी अपने हाथों में रचाएंगी. कटरीना की सवाई माधोपुर में विक्की कौशल के होने वाली शादी के दौरान सोजत की मेहंदी अपने हाथों में सजाने के लिए के सोजत के व्यापारी नीतीश अग्रवाल की फर्म नेचुरल हर्बल को 20 किलो मेहंदी पाउडर और 400 मेहंदी कीप का ऑर्डर दिया गया है.

    पूरी तरह ऑर्गेनिक है सोजत की हिना
    खेतो से जब मेहंदी की फसलों की कटाई शुरू होती है, तब राजस्थान सहित मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार एवं अन्य राज्यों से भी मजदूर यहां आते हैं. हजारों मजदूरों एक महीने तक मेहंदी की फसल काटते हैं. खास बात यह है कि खेतों में मेंहदी की बुवाई सिर्फ एक बार ही होती है, जिनकी फसल की कटाई का काम कई साल तक चलता है. सोजत में सैकड़ों छोटी-बड़ी मेहंदी की फैक्ट्रियां लगी हुई हैं, जिसमें मेहंदी की पिसाई होकर थैलियों में पैकिंग होती है और पिछले कई वर्षो से महेंगी कोन का युग चला है. सोजत में मेहंदी के अलावा कली (चूना) और अजवाइन का भी उत्पादन होता है, जो विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाता है.

    बरवाड़ा किले पर है सुहाग की देवी का मंदिर
    सवाई माधोपुर के इतिहास के जानकारों का दावा है कि फिलहाल बरवाड़ा किले पर जयपुर के राजपरिवार से जुड़े सदस्यों का आधिपत्य है. यह किला 14वीं शताब्दी के दौरान बना था. इसे चौहान राजाओं ने तैयार करवाया था. बाद में कच्छावा राजा मानसिंह ने अधीन आने के बाद राजावतों ने इस किले पर शासन किया. इस किले में चौथ भवानी माता का मंदिर है, जोकि 1451 में तैयार करवाया गया था. इस मंदिर को राजस्थान समेत आस-पास के क्षेत्रों में लोग चौथ माता यानी सुहाग की देवी के रूप में भी पूजते हैं. हर साल करवा चौथ पर्व पर यहां एक मेला भी लगता है.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवैशाली में सड़क किनारे 9 जिंदा बम बरामद, इलाके में मची अफरा-तफरी
    Next Article सिवान : अनियंत्रित बोलेरो ने 4 को रौंदा, 2 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.