Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ’त
    ट्रेंडिंग

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2025Updated:November 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रीकाकुलम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के अवसर पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक मास के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन स्थिति संभाल नहीं पाए। अचानक धक्का-मुक्की होने से भगदड़ मच गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करने का आदेश दिया है।

    राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “यह घटना एकादशी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने के कारण हुई। प्रशासन की टीमें मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।”

    Also Read : तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा के लिए की सरकार से मदद की मांग, कहा – ‘जयचंद मेरी ह’त्या करवाना चाहता है’

    9 devotees killed in stampede at Venkateswara Temple in Srikakulam 9 श्रद्धालुओं की मौत Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में विवाहिता की गला दबाकर ह’त्या, आरोपी पति गिरफ्तार
    Next Article सेहत के लिए सेब फायदेमंद, जानें खाने का सही समय और तरीका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.