रांची : झारखण्ड में 7 अधिकारीयों का तबादला, अमर कुमार को उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग सौंपा गया

झारखण्ड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 7 अधिकारीयों के तबादले की अधिसूचना जारी की है.जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापित सुमन पाठक की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक उपनिदेशक हिन्दी, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर पदस्थापित किया है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गढ़वा के पद पदस्थापित अमर कुमार की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया है. 

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नीलाम्बर- पीताम्बर पुर (लेसलीगंज) पलामू के पद पर अधिसूचित सीमा दीपिका टोप्पो की सेवा ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक कार्यपालक दण्डाधिकारी, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है. दीपिका टोप्पो को दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 (एक्ट 2, 1974) की धारा 20 के तहत्‌ सिमडेगा के लिए दण्डाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गयी है.

उमा महतो, झा0प्र0से0 को निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां के पद से अपर समाहर्त्ता, लोहरदगा के पद पर पदस्थापन से विलोपित किया गया है. उमा महतो निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां के पद पर यथावत बनी रहेंगी. रजनी रेजीना इन्दवार की सेवा अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु राजस्व, निबंधन एवं भूमिसुधार विभाग, झारखण्ड, रांची को सौंपने संबंधी विभागीय अधिसूचना संख्या 6021 दिनांक 23.09.2021 के क्रम संख्या-6 को विलोपित किया गया है.

रजनी इन्दवार को सहायक, बन्दोबस्त पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित करते हुए इनकी सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची को सौंपी गयी है. कार्यपालक दण्डाधिकारी, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित रेणु बाला की सेवा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, tet wr सौंपी गयी. अपर समाहर्त्ता, गोंड्डा के पद पर पदस्थापित जुल्फिकार अली, झा0प्र/से0 (कोटि क्रमांक- 798,/03, गृह जिला- पलामू) को स्थानांतरित करते हुए आयुक्त के सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.