Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चमोली की बर्फीली तबाही में अबतक 6 की गयी जान, 2 अब भी लापता
    ट्रेंडिंग

    चमोली की बर्फीली तबाही में अबतक 6 की गयी जान, 2 अब भी लापता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 2, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तबाही
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttarakhand : उत्तराखंड के चमोली में हुई बर्फीली तबाही के तीन दिन बाद भी, कुछ मजदूर कई फुट बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टरों की मदद से इन मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। हालांकि अब यह जानकारी सामने आई है कि जिन चार मजदूरों की तलाश की जा रही थी उनमें से दो के शव बरामद किए गए हैं जबकि 2 अन्य अब भी लापता हैं। बदरीनाथ के पास माणा गांव में शुक्रवार को एवलांच आने से करीब 54 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। एक अन्य मजदूर पहले ही घर जाचुका था जिसकी वजह से वह एवलांच की चपेट में आने से बच गया।

    बता दें कि शनिवार तक कुल 50 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिनमें से चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आज अन्य दो लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या कुल 6 हो गई है, वहीं अन्य दो की तलाश जारी है।

    वायुसेना का बचाव कार्य जारी

    भारतीय वायु सेना के Mi-17, चीता हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों के लिए तैनात किए गए हैं। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार, एक Mi-17 हेलीकॉप्टर रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खोज अभियान के लिए ड्रोन-आधारित इंटेलिजेंट बरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम को एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार है। वहीं जोशीमठ में डीएम चमोली संदीप तिवारी ने कहा की बचाव कार्य आज सुबह 7 बजे शुरू हो गया था। आज का मौसम साफ है। सेना और वायुसेना के 7 हेलिकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हुए हैं। हमने खोज और बचाव अभियान के लिए माणा में थर्मल इमेजिंग कैमरा, NDRF के स्निफर डॉग को भेजा है। लापता लोग जल्द ही हमें मिल जाएंगे।

    उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर माणा में जारी बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को हिमस्खलन से प्रभावित बिजली, संचार तथा अन्य सुविधाओं को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम साफ है और फंसे मजदूरों को निकाले जाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान सुबह फिर शुरू हो गया।

    उन्होंने बताया कि लापता मजदूरों की खोजबीन के लिए दिल्ली से ‘जीपीआर सिस्टम’ भी आने वाला है। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (जीपीआर) को मौके पर पहुंचाने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर ‘एमआई 17’ देहरादून में इंतजार कर रहा है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे तलाशी अभियान में तेजी आएगी और लापता लोग आज खोज लिए जाएंगे। करीब 3,200 मीटर की उंचाई पर भारत-चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव माणा में शुक्रवार को हिमस्खलन होने से बीआरओ शिविर में आठ कंटेनर में रह रहे सीमा सड़क संगठन के 54 मजूदर बर्फ में फंस गए थे। मजदूरों की संख्या पहले 55 बतायी जा रही थी लेकिन एक मजदूर के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच जाने की सूचना मिलने के बाद यह संख्या 54 रह गयी है ।

    तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) भी खोजी कुत्तों के साथ हिमस्खलन स्थल पर हैं और बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए माणा से वापस लाने का कार्य शुरू हो गया है । मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और उत्तर भारत के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा भी बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए हिमस्खलन स्थल पर पहुंच गए हैं।

    तलाशी एवं बचाव अभियान में भारतीय सेना की ‘एविएशन कोर’ के तीन हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के दो और सेना द्वारा किराए पर लिए गए एक सिविल हेलीकाप्टर सहित छह हेलीकाप्टर जुटे हुए हैं ।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 02 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Avalanche Badrinath bodies recovered caught in avalanche Chamoli helicopters laborers Mana village missing rescue operation search dogs snowy disaster trapped trapped under snow Uttarakhand went home उत्तराखंड एवलांच एवलांच की चपेट खोजी कुत्ते घर जाना चमोली दबे हुए बदरीनाथ बर्फ के नीचे दबना बर्फीली तबाही मजदूर माणा गांव रेस्क्यू ऑपरेशन लापता शव बरामद हेलीकॉप्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIOB में इतने पदों के लिए निकली भर्ती, इतने दिन तक ही कर सकते हैं APPLY
    Next Article बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य बनाने का सुनहरा मौका… देखें क्या

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    ओडिशा : SC-ST छात्रों को बड़ी राहत, 6 महीने तक बिना फीस जमा किए ले सकेंगे मेडिकल-इंजीनियरिंग में दाखिला

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    राहुल गांधी ने सावरकर को मुस्लिम विरोधी बताकर बदनाम किया : सात्यकी, बोले – वे कभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.