Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पाकिस्तान की गोलीबारी में 6 भारतीय नागरिकों की मौ’त, 20 से अधिक लोग जख्मी
    ट्रेंडिंग

    पाकिस्तान की गोलीबारी में 6 भारतीय नागरिकों की मौ’त, 20 से अधिक लोग जख्मी

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बीती रात पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलीबारी में 6 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए. पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी और उरी के सीमावर्ती इलाकों में तोपखाने से भारी गोलीबारी की, जिससे कई घर जलकर खाक हो गए और दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

    पाकिस्तान

    पुंछ जिले के मनकोट इलाके में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 13 वर्षीय बेटी बेतरह जख्मी हुई है. तंगधार, करनाह, और उरी सेक्टरों में भी कई नागरिक जख्मी हुए हैं. उरी के सलामाबाद, नौपोरा और कलगे इलाकों में भारी नुकसान हुआ है, जहां कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गोलीबारी इतनी तीव्र थी कि कई परिवारों को रात में ही सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा.

    मिली जानकारी के अनुसार यह हमला भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमलों के जवाब में हुआ. भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इन ठिकानों को निशाना बनाया था, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित मुख्यालय भी शामिल है.

    पाकिस्तान

    भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. सेना के अनुसार पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर, राजौरी के लाम और मंजाकोट, और कुपवाड़ा के करनाह सेक्टरों में भीषण जवाबी कार्रवाई की गई है. इस बीच जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को आज यानी बुधवार के लिए बंद कर दिया गया है.

    Also Read : ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह ने लिखा – आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे…

    artillery attack border conflict. ceasefire violation Civilian Casualties cross-border shelling houses destroyed IB India-Pakistan tensions Jammu Kashmir LoC Pakistan firing Poonch Rajouri Uri vehicles damaged अंतरराष्ट्रीय सीमा उरी घर तबाह जम्मू-कश्मीर तोपखाना हमला नागरिकों की मौत नियंत्रण रेखा पाकिस्तान की गोलीबारी पुंछ भारत पाकिस्तान तनाव राजौरी वाहन क्षतिग्रस्त संघर्षविराम उल्लंघन सीमा पार गोलाबारी सीमा संघर्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह ने लिखा – आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे…
    Next Article छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एनकाउंटर, बस्तर में 22 नक्सली ढेर

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.