Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»दक्षिणी मेक्सिको में ट्रक हादसे में 53 शरणार्थियों की मौत, 54 अन्य घायल
    Uncategorized

    दक्षिणी मेक्सिको में ट्रक हादसे में 53 शरणार्थियों की मौत, 54 अन्य घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मैक्सिको): दक्षिणी मेक्सिको में शरणार्थियों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक पैदल पार पुल पर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए. संघीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे में 53 लोगों मारे गए और घायलों में तीन की हालत गंभीर है.

    चियापास राज्य के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि घायलों में से 21 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना चियापास राज्य की राजधानी की ओर जाने वाले एक राजमार्ग पर हुई. घटनास्थल की तस्वीरों में पीड़ितों को फुटपाथ पर और ट्रक के माल डिब्बे के अंदर देखा जा सकता है. मोरेनो ने बताया कि पीड़ित मध्य अमेरिका के शरणार्थी प्रतीत होते हैं, हालांकि उनकी नागरिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है. हादसे में बच गए कुछ लोगों ने बताया कि वे पड़ोसी ग्वाटेमाला देश के निवासी हैं.

    हादसे में बाल-बाल बचे ग्वाटेमाला के सेल्सो पैचिको ने बताया कि ऐसा लगा कि ट्रक तेज रफ्तार में चल रहा है और फिर शायद शरणार्थियों के वजन से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण वह पलट गया. पैचिको ने बताया कि ट्रक में ग्वाटेमाला तथा होन्डुरास के शरणार्थी थे और शायद आठ से 10 बच्चे भी थे. उन्होंने बताया कि वह अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब लगता है कि उन्हें ग्वाटेमाला निर्वासित कर दिया जाएगा.

    मोरेनो ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक में क्षमता से अधिक लोग भरे होने के कारण वह पलट गया और पलटते ही वह स्टील के पैदल पार पुल से टकरा गया. ट्रक में कम से कम 107 लोग सवार थे. इस बीच, ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने ट्वीट किया, ‘चियापास में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं और पीड़ितों के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं, जिन्हें हम दूतावास संबंधी हर मदद मुहैया कराएंगे.’

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजैक के नए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो व डॉ. विनोद सिंह बने उपाध्यक्ष
    Next Article हिंद महासागर में चीनी नौकाओं को अवैध प्रवेश, मछलियां पकड़ते देखे गये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.