Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे 5 लाख फलदार पौधे
    झारखंड

    झारखंड के सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे 5 लाख फलदार पौधे

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सर्श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 1000 विद्यालयों को किया जाएगा प्रोत्साहित

    मनरेगा के माध्यम से भी आम, फलदार वृक्ष, बागवानी और पोषण वाटिका की कराई जायेगी व्यवस्था

    रांची : झारखंड के सरकारी स्कूलों में 5 लाख फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे. इसकी योजना तैयार कर ली गई है. राज्य सरकार के निर्देश पर विभिन्न जिलों में स्कूलों की खाली जमीन को चिन्हित करने का काम शुरू हो गया है.

    ईको क्लब की गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 1000 विद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में किचेन गार्डन को और समृद्ध बनाया जा सके. ईको क्लब के माध्यम से सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण किया जाएगा. इस वित्तीय वर्ष में 5 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 10 पौधा, मध्य विद्यालयों में कम से कम 20 पौधा और उच्च विद्यालयों में कम से कम 30 पौधा लगाना अनिवार्य है.

    विश्व पर्यावरण दिवस के दिन आयोजित की जाएगी गतिविधियां

    विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि ईको क्लब के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर व्यापक पैमाने पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाए. विश्व पर्यावरण दिवस के दिन आयोजित होने वाली गतिविधियों में छात्रों की संख्या, कितने पौधे लगाए गए, पौधे किस स्थान पर लगाए गए, किस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया, आदि जानकारी शिक्षा पदाधिकारियों को उपलब्ध कराना होगा.

    विद्यालयों में ग्राफ्टेड पेड़ लगाए जाए

    स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में बड़े आकार के ग्राफ्टेड पेड़ लगाए जाए. इन पेड़ो की सुरक्षा, देखभाल, पानी, खाद आदि सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी हाउस और ईको क्लब के ऊपर होगी. वैसे वृक्षो को प्राथमिकता दी जाए जो फलदार हो, मध्याहन भोजन में जिनका उपयोग किया जा सके अथवा पर्यावरण के दृष्टि से लाभदायक हो.

    वर्षा जल संरक्षण में ईको क्लब की भूमिका अहम

    वर्तमान में सरकारी विद्यालयों में प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत कई पर्यावरण संबंधी गतिविधियां की जा रही है. इनमे वर्षा जल संरक्षण महत्वपूर्ण है. इसके लिए ईको क्लब के सदस्यों को प्रोजेक्ट वर्क दिया जाएगा. इसके माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि कितना वर्षा जल संरक्षित किया गया अथवा संरक्षित वर्षा जल का उपयोग शौचालयों, बागवानी आदि में करने का निर्देश भी दिया गया है.

    मिशन लाइफ के लिए आयोजित होगा थीम आधारित समर कैंप

    मिशन लाइफ के लिए ईको क्लब की थीम पर आधारित समर कैंप आयोजित किये जाएंगे. इन गतिविधियों की शुरुआत दिनांक 5 जून, 2024 को होगी जो दिनांक 12 जून, 2024 तक चलेगी. इस वर्ष के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘Land Restoration, desertification and drought resilience’ रखा गया है.

    इसे भी पढ़ें: मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं क्लाउडिया शीनबाम

     

     

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं क्लाउडिया शीनबाम
    Next Article काम की खबर : 4-6 जून को HDFC Bank का डेबिट-क्रेडिट कार्ड नहीं करेगा काम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.