Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दुर्गा प्रतिमा पर पथराव, 33 आरोपी गिरफ्तार
    देश

    दुर्गा प्रतिमा पर पथराव, 33 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2024Updated:October 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर को पिछले दिनों दुर्गा प्रतिमा पर पथराव कर दंगे की आग में झोंकने की कोशिश की गई थी. दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय आयोजकों हुई मारपीट और पथराव की घटना के बाद अब पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस ने घटना में शामिल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मारपीट और पथराव में शामिल 24 पुरुष, 5 नाबालिक बच्चों के साथ चार महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है. एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मीडिया के सामने पेश किया. आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व पडरौना कोतवाली के मुस्लिम बहुल इलाके छावनी में दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय डीजे पर बज रहे भजन को लेकर कुछ लोगों ने एतराज जताया था. इसके बाद विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे आयोजकों पर हमला बोलकर उनके साथ मारपीट की और पथराव भी किया.

    शेर की प्रतिमा हुई थी छतिग्रस्त

    पथराव से दुर्गा प्रतिमा में लगी शेर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त भी हुई थी. इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचे थे, लेकिन भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाल लिया था. पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी शुरू की थी. पुलिस ने अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कानून तोड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. जो भी इस घटना में शामिल है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

    उत्तर प्रदेश एसपी संतोष कुमार मिश्रा कानून व्यवस्था कुशीनगर गिरफ्तारी दुर्गा प्रतिमा धार्मिक विवाद पथराव पुलिस कार्रवाई मारपीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न, लेकिन एक जवान का अपहरण
    Next Article रांची पुलिस की अपील, दुर्गा पूजा में भ्रामक खबरें फैलाने से करें तौबा, वरना कड़ा होगा एक्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.