Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : रिल्स बनाने के चक्कर में 3 किशोरों की नदी में डूबने से मौत
    बिहार

    बिहार : रिल्स बनाने के चक्कर में 3 किशोरों की नदी में डूबने से मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोतिहारी। बिहार में बारिश के कारण सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इस बीच, किशोर नदियों के किनारे यूट्यूब के लिए अच्छी रिल्स बनाने के चक्कर में अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही मामला बिहार पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां रिल्स बनाने के चक्कर में नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई।

    पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टिकुलिया गांव में बूढ़ी गंडक नदी में यूट्यूब के लिए रिल्स बनाने के चक्कर में तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई।

    बताया जाता है कि तीनों दोस्त मंजीत कुमार (14), पीयूष कुमार (15) और प्रिंस कुमार (14) यूट्यूब के लिए बूढ़ी गंडक नदी के किनारे रिल्स बना रहे थे। इसी दौरान तीनों एक ऊंचे स्थल पर पहुंच गए।

    बारिश के कारण जमीन में फिसलन थी और एक दोस्त नदी में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में दो दोस्त भी नदी में उतर गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ ने करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार की शाम नदी से तीनों शवों को बरामद कर लिया।

    इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

    इधर, मोतिहारी के एसडीएम श्रेष्ठ सुमन ने लोगों से नदियों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि नदियों में पानी बढ़ गया है, इस कारण लोग नदियों में जाने से बचे।

    3 teenagers died due to drowning in the river Bihar breaking news in hindi Death due to drowning in river in Bihar hindi news motihari news in hindi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावण माह के पहले दिन उमड़ा कांवरियों का सैलाब, बोल बम के नारों से गूंजी बाबा नगरी देवघर
    Next Article महंगाई की मार: कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी, 7 रुपये बढ़े प्रति सिलेंडर के दाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.