Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»महंगाई की मार: कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी, 7 रुपये बढ़े प्रति सिलेंडर के दाम
    कारोबार

    महंगाई की मार: कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी, 7 रुपये बढ़े प्रति सिलेंडर के दाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। मंगलवार को तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। एक 19 किलो के गैस सिलेंडर का दाम अब 7 रुपये बढ़ा दिया गया है। बता दें, हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपन‍ियों की तरफ से गैस स‍िलेंडर की कीमत में बदलाव क‍िया जाता है। बीते महीने 1 जून को भी इसमें बदलाव हुआ था जिसमें कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत 83 रुपये कम हुई थी।

    लेक‍िन 4 दिन बाद ही इस बार तेल कंपन‍ियों ने आज यानी 4 जुलाई को गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। इस बार ऑयल मार्केट‍िंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट 7 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा द‍िया है. वहीं इस बार 1 जुलाई को गैस स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था।

    • द‍िल्‍ली में घरेलू स‍िलेंडर की कीमत 1103 रुपये

    न्‍यूज एजेंसी एएनआई की र‍िपोर्ट के अनुसार 19 किलो वाला कमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर राजधानी द‍िल्‍ली में 1,773 रुपये की बजाय 1,780 रुपये में म‍िलेगा। यानी अब इसके ल‍िए पहले से 7 रुपये ज्‍यादा देने होंगे। खबर ल‍िखे जाने तक नई कीमत इंड‍ियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी नहीं हुई हैं। न्‍यूज एजेंसी की तरफ से बताया गया क‍ि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। यह द‍िल्‍ली में पुरानी कीमत 1103 रुपये पर ही म‍िलेगा।

    • चार महीने बाद बढ़ी कीमत

    ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों की प‍िछले चार महीने से लगातार गैस स‍िलेंडर की कीमत में कटौती करके उपभोक्‍ताओं को राहत दी जा रही थी। लेक‍िन आज कीमत में तेजी आई है। 1 मार्च 2023 को स‍िलेंडर की कीमत 2119.50 रुपये थी। उसके बाद अप्रैल में घटकर 2028 रुपये हुई, मई यह 1856.50 रुपये और 1 जून को 1773 रुपये हो गई। अब स‍िलेंडर के दाम में चार महीने बाद 7 रुपये की तेजी आई है।

    1 जून के अनुसार मेट्रो स‍िटी में गैस स‍िलेंडर का रेट
    द‍िल्‍ली- 1773 रुपये
    कोलकाता- 1895.50 रुपये
    मुंबई- 1733.50 रुपये
    चेन्‍नई- 1945 रुपये

     

    Breaking news commercial gas cylinder LPG Gas Price Hike lpg price hike
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : रिल्स बनाने के चक्कर में 3 किशोरों की नदी में डूबने से मौत
    Next Article विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ईडी के सामने पेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.