Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दिल्ली में 23 और गाजियाबाद में 4 नए कोरोना मामले आए सामने; अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली में 23 और गाजियाबाद में 4 नए कोरोना मामले आए सामने; अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Delhi-NCR : दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है. राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही गाज़ियाबाद में भी 4 लोगों के संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है. इन मामलों के बाद दिल्ली और गाज़ियाबाद की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं अलर्ट पर आ गई हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी कि अब तक जो केस सामने आए हैं, उनकी जांच की जा रही है कि वे दिल्ली के ही निवासी हैं या हाल ही में कहीं बाहर की यात्रा से लौटे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

    दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है. इसमें अस्पतालों को ऑक्सीजन, दवाइयों, बेड और वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

    स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

    गाजियाबाद में भी हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है. जिला निगरानी अधिकारी डॉ. आर. के. गुप्ता के अनुसार, ट्रांस-हिंडन क्षेत्र में चार केस मिले हैं. इनमें से तीन मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं और एक महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है. संक्रमितों में एक 18 साल की युवती है जिसे 18 मई से बुखार और खांसी थी. इलाज के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

    इसके अलावा, बेंगलुरु से लौटे एक बुजुर्ग दंपत्ति भी संक्रमित पाए गए हैं, जो अब होम आइसोलेशन में हैं. चौथा मामला वैशाली की एक 37 वर्षीय महिला का है, जिसे बुखार और खांसी के लक्षण थे.

    लोगों से सतर्क रहने की अपील

    गाज़ियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में सर्वे शुरू करने की बात कही है, ताकि बीते एक हफ्ते में जिन लोगों को बुखार या कोरोना जैसे लक्षण हुए हैं, उनकी पहचान की जा सके.

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली और गाज़ियाबाद के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, मास्क पहनें, भीड़-भाड़ से बचें और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

    Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला

    Also Read :  कैंसर से जूझते टाटा स्टील के अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग की आत्मह’त्या, इलाके में मचा हड़कंप…

    Corona Cases Corona News Coronavirus Return COVID alert COVID Cases in Delhi COVID Testing covid-19 Delhi Delhi Corona Update delhi government Delhi Health Minister Delhi NCR Health Alert emergency preparedness Ghaziabad Ghaziabad Corona Cases Health department India COVID Update NCR Pankaj Singh Travel History आपातकालीन तैयारी एनसीआर कोरोना की वापसी कोरोना मामले कोरोना समाचार कोविड अलर्ट कोविड टेस्टिंग कोविड-19 गाजियाबाद गाज़ियाबाद कोरोना केस दिल्ली दिल्ली एनसीआर हेल्थ अलर्ट दिल्ली कोरोना अपडेट दिल्ली में कोरोना केस दिल्ली सरकार दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह भारत कोविड अपडेट यात्रा इतिहास स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंग्लैंड दौरे में कौन-कौन होगा शामिल, आज तय करेगा BCCI
    Next Article अंचल निरीक्षक अजय मंडल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.