Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में कोरोना संक्रमण के मिले 1457 नए मामले, कुल आकड़ा 177355
    बिहार

    बिहार में कोरोना संक्रमण के मिले 1457 नए मामले, कुल आकड़ा 177355

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार के सभी अड़तीस जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 1457 नए मामले मिलने से राज्य में अबतक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 177355 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 25 सितंबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि हमेशा की तरह पटना जिले में फिर सबसे अधिक 255 लोगाें पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इससे जिले में अबतक संक्रमण का शिकार हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 26995 हो गई है।

    पिछले चौबीस घंटे के दौरान पूर्णिया और सहरसा में 83-83, सुपौल में 76, मुजफ्फरपुर में 64, अररिया और गोपालगंज में 61-61, गया में 55, नालंदा में 43, कटिहार में 41, बांका में 36, बेगूसराय में 34, वैशाली में 33, भागलपुर और रोहतास में 31-31, मधेपुरा में 29, पूर्वी चंपारण में 27, खगड़िया में 26 तथा अरवल, किशनगंज और मधुबनी में 25-25 व्यक्ति कोविड-19 की चपेट में आए हैं।

    इसी तरह जमुई, जहानाबाद और लखीसराय में 24-24, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण में 23-23, सीवान में 22, बक्सर और शेखपुरा में 20-20, दरभंगा और कैमूर में 19-19, औरंगाबाद और मुंगेर में 18-18, भोजपुर और सीतामढ़ी में 14-14, नवादा में 11, सारण में 10 तथा शिवहर में चार लोग पॉजिटिव हुए हैं।

    विभाग ने बताया कि बिहार के बाहर के एक-एक व्यक्ति का गया, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, गोपालगंज और पूर्णिया में जांच के लिए सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट में इन सभी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

    bihar corona coronavirus cases covid 19 Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त छवि रंजन ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, बोले-मैटरनिटी वार्ड में कर्मियों की उपस्थिति की जांच
    Next Article वज्रकीट तस्करी मामले में चार तस्कर गिरफ्तार, अति नक्सल इलाके में भी चलाया गया अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.