Samastipur : बिहार के समस्तीपुर के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, दुनिया भर में वे छठे सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी रहे। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया।
रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन से बढ़ी लोकप्रियता
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। IPL, अंडर-19 और टी-20 में लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के कारण उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में उन्हें 1.1 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। यह IPL में सबसे कम उम्र में मिला कॉन्ट्रैक्ट है।
टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक
वैभव लेफ्ट-हैंडेड बल्लेबाज हैं और टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार शतक
हाल ही में वैभव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े। अपने शतक तक पहुंचने में उन्हें सिर्फ 58 गेंदें लगीं।
एशिया कप में भी दिखाई प्रतिभा
वैभव राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी खेल चुके हैं। UAE के खिलाफ उन्होंने केवल 32 गेंदों में शतक लगाया, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे।
Also Read : मनपसंद संगीत सुनें रोजाना, डिमेंशिया का खतरा घट सकता है 39% : नई रिसर्च का दावा


