Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 4:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»पाकिस्तान दौरे के लिये खिलाड़ियों की सहमति ले रहा बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड
    खेल

    पाकिस्तान दौरे के लिये खिलाड़ियों की सहमति ले रहा बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    ढाका। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा चिंताओं के बावजूद पाकिस्तान दौरे के लिये सकारात्मक रूख पेश किया है और अपने खिलाड़ियों से बातचीत शुरू कर दी है।

    श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बंगलादेश बोर्ड से अागामी दौरे को लेकर अपील की थी। हालांकि बीसीबी ने पहले कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान की मेजबानी में टेस्ट सीरीज़ खेलने में समर्थ नहीं है और वह केवल ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल सकती है।

    समझा जाता है कि बीसीबी पाकिस्तान के दौरे पर जाने को लेकर अंतिम फैसला 12 जनवरी को अपनी बोर्ड की बैठक के बाद ले सकती है। यदि यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होता है तो बंगलादेश बीपीएल फाइनल के बाद 18 जनवरी तक पाकिस्तान रवाना हो सकती है। बंगलादेश बोर्ड के अध्यक्ष नज़मुल हसन इस मामले पर सीनियर खिलाड़ियों के साथ बैठक कर कोई अंतिम फैसला ले सकते हैं।

    बीसीबी ने पहले कहा था कि वह पाकिस्तान दौरे को दो भागों में विभाजित करना चाहता है जिसमें पहले टी-20 मैच खेले जाएंगे। हालांकि पीसीबी ने इससे इंकार किया था और दौरे के लिये उच्च स्तर की सुरक्षा इंतजाम किये जाने का वादा किया था।

    बंगलादेश बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी ने कहा,“ हम अपने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिये पूरी सुरक्षा चाहते हैं और हमारा सुरक्षा दल पहले पाकिस्तान में सुरक्षा का जायजा लेगा और उसके बाद अंतिम फैसला किया जाएगा कि हमें यहां दौरे पर जाना चाहिये या नहीं।”

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 : ठाकुर और राहुल के दम पर जीता भारत
    Next Article जीत की हैट्रिक के साथ भारत अंडर-19 फाइनल में

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त

    May 11, 2026
    झारखंड

    रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 11, 2026
    झारखंड

    देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.