Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 : ठाकुर और राहुल के दम पर जीता भारत
    खेल-सिनेमा

    भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 : ठाकुर और राहुल के दम पर जीता भारत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    इंदौर। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के एक ओवर तीन विकेट झटकने और ओपनर लोकेश राहुल की 45 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मुकाबले में मंगलवार को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

    भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में पहला मुकाबला बारिश और गीले मैदान के कारण रद्द रहा था लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन के सामान्य स्कोर पर रोकने के बाद 17.3ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।

    ओपनर लोकेश राहुल ने 45, शिखर धवन ने 32, श्रेयस अय्यर ने 34 और कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 30 रन बनाये। राहुल और शिखर ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़कर भारत की जीत की आधारशिला रखी जबकि अय्यर और विराट ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 51 रन जोड़ कर भारत को जीत की मंजिल के करीब पहुंचाया। कप्तान विराट ने विजयी छक्का मारा।

    इससे पहले श्रीलंका की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पायी और 20 ओवर में 142 रन तक ही पहुंच सकी जबकि एक समय श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में पांच गेंदों के अंतराल में तीन विकेट निकाल कर श्रीलंका पर अंकुश लगा दिया।
    ठाकुर ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। ठाकुर ने इस ओवर में धनंजय डिसिल्वा, इसुरु उडाना और श्रीलंका के कप्तान लसित मलिंगा को आउट किया।
    चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शीर्ष क्रम में दो विकेट लेकर श्रीलंका के बढ़ते कदमों पर ब्रेक लगा दिया। कुलदीप ने 38 रन पर दो विकेट लिए। चोट से उबरकर इस मैच से मैदान में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 32 रन पर एक विकेट हासिल किया। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कंजूसी के साथ गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 18 रन पर दो विकेट लिए जबकि ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को चार ओवर में 29 रन पर एक विकेट मिला।
    श्रीलंका के लिए विकेटकीपर कुशल परेरा ने 28 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाये। ओपनर दानुष्का गुणतिलका ने 21 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन, आविष्का फर्नांडो ने 16 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 22 रन, धनंजय डिसिल्वा ने 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17 रन और वानिन्दु हसारंगा ने 10 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाये।
    सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट : इंग्लैंड 63 साल बाद केपटाउन में जीता, सीरीज में 1-1 की बराबरी
    Next Article पाकिस्तान दौरे के लिये खिलाड़ियों की सहमति ले रहा बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.