Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 5:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»दिल थाम कर बैठिये जनाब…6 साल बाद फिर जमेगी कपिल और गुत्थी की जोड़ी, इस ‘शो’ से हो रही वापसी
    ट्रेंडिंग

    दिल थाम कर बैठिये जनाब…6 साल बाद फिर जमेगी कपिल और गुत्थी की जोड़ी, इस ‘शो’ से हो रही वापसी

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2023Updated:December 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : जी हां…आपने सही सुना..6 साल बाद कपिल शर्मा और गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर एक साथ फिर काम करने जा रहे हैं. दोनों कॉमेडियन नेटफ्लिक्स के शो में एक साथ नजर आएंगे. वहीं इस शो में उनके साथ किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरण सिंह, राजीव ठाकुर भी नजर आएंगे. बता दें सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो से ही फेमस हुए थे. उन्होंने शो में गुत्थी और डॉ. गुलाटी का रोल निभाया था. जो न सिर्फ बच्चों में बल्कि युवाओं और बुजुर्गों में भी बहुत लोकप्रिय हुआ था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुए शो से इंडिया लौटने के दौरान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा हो गया. दोनों के बीच फ्लाइट में ही मारपीट हुई. जिसके बाद दोनों के रिश्ते टूट गए. सुनील ग्रोवर शो से अलग हो गए और कपिल शर्मा को शो भी बंद हो गया.

    https://www.instagram.com/reel/C0V3O6mLhGm/?utm_source=ig_web_copy_link

    दोबारा शो शुरू होने के बाद इस शो में सुनील ग्रोवर की जगह कृष्णा अभिषेक ने ले ली. वहीं सुनील ग्रोवर फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त हो गए. आखिरी बार सुनील ग्रोवर शाहरुख खान की जवान फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखे थे. इस  दौरान कई बार यह चर्चा हुई कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक बार फिर से साथ आ सकते हैं. लेकिन सुनील ग्रोवर ने इससे इनकार कर दिया.

    फ्लाइट में लड़ाई को किया याद

    कपिल शर्मा ने शो का टीजर पोस्ट किया है जिसमें वह सुनील ग्रोवर के साथ नजर आ रहे हैं. जिसमें वह उसी ऑस्ट्रेलिया ट्रीप की बात कर रहे हैं, जहां से लौटने के दौरान फ्लाइट में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. टीजर में दोनों कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं रोड से जाएंगे.

    Dil thaam ke baithiye, jis ghadi ka intezar tha, vo aagayi hai! @KapilSharmaK9 and @WhoSunilGrover BACK TOGETHER, coming soon, only on Netflix! pic.twitter.com/uQ7oUzWzto

    — Netflix India (@NetflixIndia) December 2, 2023

    नेटफ्लिक्स के शो में साथ में करेंगे वापसी

    फिलहाल, कपिल शर्मा की टीम नेटफ्लिक्स के साथ कॉमेडी शो करने जा रही है. हालांकि अभी उनके शो की डेट अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन शो से एक प्रोमो वीडियो रिलीज़ किया गया है जिसमे दोनों कॉमेडियन हंसी मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं.दोनों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिस पर फैंस के कमेन्ट भी आना शुरू हो गए हैं. कपिल शर्मा, सुमोना, राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा, चंदन प्रभाकर एक बार फिर साथ नज़र आयेंगे. ऐसे में अब इस टीम में सुनील ग्रोवर के जुड़ जाने के बाद इस फैंस के बीच इस शो को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

    इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नजर आए न्यूली वेड्स रणदीप-लिन, जीता फैन्स का दिल

     

    City News Comedian Current News Daily News Johar Live Kapil and Gutthi Jodi Latest news Local News Main News Netflix News Headline Today's News आज की खबर कपिल और गुत्थी की जोड़ी करंट न्यूज कॉमेडियन जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नेटफ्लिक्स न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेल्पिंग कोर्प्स फाउंडेशन की बैठक संपन्न, पर्यावरण रक्षा का दिया गया संदेश
    Next Article 66 आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान, लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.