Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बचाव कार्य में लगे पूरी बचाव टीम को राजेश ठाकुर ने सराहा, कहा-कौशल और साहस का परिणाम सामने आया
    ट्रेंडिंग

    बचाव कार्य में लगे पूरी बचाव टीम को राजेश ठाकुर ने सराहा, कहा-कौशल और साहस का परिणाम सामने आया

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची:  उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की आज बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सकुशल वापसी होने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा झारखंड के सभी 15 श्रमिकों को पारंपरिक अगंवस़्त्र देकर स्वागत किया गया. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव कार्य में लगे पूरी बचाव टीम को सलाम करते हुए उनकी सराहना की और कहा कि जिनके कौशल और साहस का परिणाम सामने आया.

    इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता की दुआओं का परिणाम आज सामने है कि राष्ट्रहित में योगदान करने वाले हमारे सभी श्रमिक सकुशल अपने परिवार के पास पहुंचे. लेकिन हमें सुरंग के ढहने से उठे सवालों पर भी गंभीरता से विचार करना होगा कि सिविल निर्माण और अन्य परियोजना की योजना की डिजाइन और क्रियान्वयन बनने के मामले में विफलता भी सामने आई है. 41 श्रमिकों को 17 दिनों तक जिस सदमें से गुजरना पड़ा ये केन्द्र सरकार की विफलता ही है. उन्होंने कहा कि वैसी सभी परियोजनाएं जिनका क्रियान्वयन जारी है उसका मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि इस तरह का हादसा दुबारा घटित न हो.

    उन्होंने कहा कि बचाव कार्य को अंतिम मुकाम पहुंचाने वाले मो इरशाद और नासीर हुसैन, सूर्ये मोहन राय समेत सभी रैट हॉल माइनर्स साथियों के आदम्य साहस एवं कौशल को हम सलाम करते हैं.

    स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, कृषि विपणन के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, सतीश पाल मुंजनी,गो सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद,आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे.

    उत्तरकाशी जोहार लाइव फंसे श्रमिकों बिरसा मुंडा हवाई अड्डे सिलक्यारा सुरंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 15 मजदूर अपने परिजनों के साथ रांची पहुंचे, मंत्री- नेता व पदाधिकारियों ने किया स्वागत
    Next Article मिजोरम में  3 के बजाय 4 दिसंबर को होगी काउंटिंग 

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    Latest Posts

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.