Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»टनल हादसा : मजदूरों से महज 3 मीटर की दूरी पर रैट माइनर्स, सुरंग के बाहर बढ़ी हलचल, परिजनों से कहा गया रहें तैयार
    ट्रेंडिंग

    टनल हादसा : मजदूरों से महज 3 मीटर की दूरी पर रैट माइनर्स, सुरंग के बाहर बढ़ी हलचल, परिजनों से कहा गया रहें तैयार

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2023Updated:November 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं.  टनल में 54 मीटर पाइप डाले जा चुके हैं. अब रैट माइनर्स मजदूरों से सिर्फ 3 मीटर दूर हैं. रेस्क्यू टीमें रैट होल माइनिंग और सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग कर रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है. रेस्क्यू टीमों ने मजदूरों के परिजनों से उनके कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा है. मजदूरों को निकालने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जाएगा. वहीं माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने बताया कि खुदाई जारी है. कुछ और मीटर की खुदाई बाकी है. हमें उम्मीद है कि 5 बजे तक नतीजे मिल सकते हैं. सिर्फ 2-3 मीटर की खुदाई बाकी है.

    उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 52 मीटर तक पाइप डाले जा चुके हैं. 57 मीटर दूरी तक पाइप डाले जाने हैं. विशेषज्ञ मजदूरों की टीम रैट-होल खनन तकनीक का इस्तेमाल कर हाथ से मलबा हटा रही है. इसके बाद इसमें 800 मिमी व्यास वाले पाइप डाले जा रहे हैं.

    मशीनें फेल, अब इंसानों के सहारे रेस्क्यू मिशन

    मजदूर सुरंग में करीब 60 मीटर की दूरी पर फंसे हैं. ऑगर मशीन ने 48 मीटर तक ड्रिलिंग की थी. इसके बाद मशीन सुरंग में फंस गई थी. इसे काटकर बाहर निकाला गया. इसके बाद रैट माइनर्स ने मैन्युअल खुदाई शुरू की. सोमवार से अब तक चार-पांच मीटर तक खुदाई की जा चुकी है. ऐसे में अब 7-8 मीटर खुदाई ही बाकी मानी जा रही है.

    उधर, मैन्युअल हॉरिजेंटल ड्रिलिंग के लिए दो प्राइवेट कंपनियों की दो टीमों को लगाया है. एक टीम में 5 एक्सपर्ट हैं, जबकि दूसरी में 7. इन 12 सदस्यों को कई टीमों में बांटा गया है. ये टीमें बचे हुए मलबे को बाहर निकालेंगी. इसके बाद 800 एमएम व्यास का पाइप डाला जाएगा. एनडीआरएफ की टीमें इसी के सहारे मजदूरों को बाहर निकालेंगी.

    इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Rat Miners Today's News Tunnel Tunnel Accident Uttarakhand आज की खबर उत्तराखंड करंट न्यूज जोहार लाइव टनल हादसा डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रैट माइनर्स लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुरंग स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी
    Next Article जमीन विवाद में दो भाइयों में खूनी झड़प, टांगी से किया वार

    Related Posts

    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.