Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ में शामिल हुईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कहा- पार्टी नहीं, अभियान से जुड़ी हूं
    ट्रेंडिंग

    प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ में शामिल हुईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कहा- पार्टी नहीं, अभियान से जुड़ी हूं

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2023Updated:November 27, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने राजनीति में कदम रखते हुए प्रशांत किशोर के अभियान ‘जन सुराज’ में शामिल हुईं. सोमवार को आयोजित  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अक्षरा सिंह ने ‘जन सुराज’ आंदोलन में शामिल होने के फैसले की घोषणा की. अभिनेत्री ने एन.पी. मंडल और अफाक अहमद की मौजूदगी में जन सुराज की संस्थापक सदस्यता ग्रहण की. उनके पटना की दोनों लोकसभा सीटों में से किसी एक से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. साथ ही अक्षरा सिंह के आरा से भी लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है.

    इस दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की. कार्यक्रम में अभिनेत्री ने कहा कि मैं पार्टी नहीं, अभियान से जुड़ी हूं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लोगों का समर्थन मिला तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगी. प्रशांत किशोर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं प्रशांत किशोर को पिछले 15 महीनों से देख रही हूं. वह किस तरह सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशांत किशोर शिक्षित हैं और समाज और युवाओं के लिए अच्छी सोच रखते हैं. अक्षरा सिंह ने कहा कि बिहार की बेटी होने के नाते मैं भी कुछ पहल करना और योगदान देना चाहती हूं.  उन्होंने कहा कि मैंने जन सुराज इसलिए चुना क्योंकि ये कोई पार्टी नहीं, मुहिम हैं. उन्होंने कहा प्रशांत किशोर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगी. एक कलाकार होने के नाते, बिहार की बेटी होने के नाते, मैंने ये कदम उठाया है.

    भोजपुरी फिल्म की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एन.पी. मंडल और अफाक अहमद की मौजूदगी में जन सुराज की संस्थापक सदस्यता ग्रहण की। pic.twitter.com/8pCWp1JV0m

    — Jan Suraaj (@jansuraajonline) November 27, 2023

    बता दें कि अक्षरा सिंह को 2024 के लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है. उनके इस फैसले को प्रशांत किशोर द्वारा राजनीतिक जमीन तैयार करने के कदम के रूप में भी देखा जा रहा है.

    ये भी पढ़ें: BREAKING : 9 सूत्री मांगों को लेकर ईएसएल स्टील लिमिटेड के समीप प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज की खबर करंट न्यूज जन सुराज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना प्रशांत किशोर बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व: बड़ा गुरुद्वारा मे सिख समुदाय के लोगों ने टेका माथा
    Next Article सीआरपीएफ कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.