Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 1:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सायरस की बहाली के आदेश के खिलाफ टाटा सन्स पहुंची सुप्रीम कोर्ट
    देश

    सायरस की बहाली के आदेश के खिलाफ टाटा सन्स पहुंची सुप्रीम कोर्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । टाटा सन्स ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है, जिसमें सायरस मिस्त्री को कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बहाल करने का आदेश दिया गया है।

    एनसीएलएटी ने 18 दिसम्बर 2019 को सायरस मिस्त्री को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाने के फैसले को गैरकानूनी करार देते हुए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का आदेश खारिज कर दिया था तथा उन्हें फिर से बहाल करने का आदेश भी जारी किया था।

    टाटा सन्स ने अब अपीलीय न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है और उसके आदेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। शीतकालीन अवकाश के बाद अगले सोमवार (छह जनवरी) को जब शीर्ष अदालत खुलेगी तो याचिका पर त्वरित सुनवाई की मांग भी की जा सकती है।

    गौरतलब है कि 18 दिसंबर को सायरस मिस्त्री को एनसीएलएटी से बड़ी राहत मिली थी जब उसने एन चंद्रा की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को अवैध ठहराया था और सायरस को इस पद पर फिर से बहाल करने का आदेश दिया था।

    अपीलीय न्यायाधिकरण ने हालांकि शीर्ष अदालत में अपील करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया था और तब तक के लिए फैसले पर रोक लगा दी थी।

    उल्लेखनीय है कि एनसीएलटी ने नौ जुलाई 2018 के अपने फैसले में कहा था कि टाटा सन्स का बोर्ड सायरस मिस्त्री को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाने के लिए सक्षम था। सायरस को इसलिए हटाया गया था, क्योंकि कंपनी बोर्ड और बड़े शेयरधारकों को उन पर भरोसा नहीं रहा था।

    गौरतलब है कि अक्टूबर 2016 में सायरस मिस्त्री टाटा सन्स के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाए गए थे। दो महीने बाद मिस्त्री की ओर से सायरस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और स्टर्लिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्प ने टाटा सन्स के फैसले को एनसीएलटी की मुंबई पीठ में चुनौती दी थी। कंपनियों की दलील थी कि मिस्त्री को हटाने का फैसला कंपनीज एक्ट के नियमों के मुताबिक नहीं था। जुलाई 2018 में एनसीएलटी ने उनके दावे को खारिज कर दिया था, जिसके बाद सायरस मिस्त्री ने खुद एनसीएलटी के फैसले के खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील की थी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाराणसी शहर में 359 दिन रही धारा 144 : प्रियंका
    Next Article पलामू: उपायुक्त ने सूचना भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यों को गुणवतापूर्ण तरीके से पूरा करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    गुमला

    चादर को बनाया रस्सी और भाग गए गुमला से तीन बाल कैदी दीवार फांदकर

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वेस्ट एशिया तनाव : भारत में भारी किल्लत के बीच 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

    May 15, 2026
    झारखंड

    20 मई को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, एयरपोर्ट को देंगे कई सौगात

    May 15, 2026
    Latest Posts

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026

    बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    May 15, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में भेजे गए 5 ग्रेड-3 कर्मचारी

    May 15, 2026

    आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर गढ़वा प्रशासन की बड़ी पहल, 29 मई को बैठक

    May 15, 2026

    चादर को बनाया रस्सी और भाग गए गुमला से तीन बाल कैदी दीवार फांदकर

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.