Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मिधिली, जाने छठ पूजा में कैसा रहेगा मौसम
    ट्रेंडिंग

    खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मिधिली, जाने छठ पूजा में कैसा रहेगा मौसम

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई है. इसे मिधिली का नाम दिया गया है, जो चक्रवाती तूफान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताया जा रहा है की चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ सुबह 5:30 बजे उत्तर पश्चिमी सीमा रेखा पर ओडिशा पारादीप से 190 किलोमीटर पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 200 किलोमीटर और खेपुपारा से 220 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है. आईएमडी ने बताया मिधिली चक्रवात उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ते हुए देर रात या फिर 18 नवंबर को सुबह बांग्लादेश के खेपुपारा तट को छुएगा. हालांकि झारखंड में इस तूफान का छीट-पुट असर ही देखने को मिलेगा.

    18 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

    IMD ने बताया कि गहरा मौसम दबाव उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा और अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. हालांकि IMD ने कहा कि इसका ओडिशा पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह तूफान बांग्लादेश तट की ओर बढ़ जाएगा. बता दें कि  इस साल मौसम ने बार-बार करवट ली. इससे पहले भारत के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय का कहर भी इस साल देखा गया. जिसने राजस्थान-गुजरात में खूब तबाही मचाई थी. अब एक और खतरा देश के कई राज्यों के ऊपर मंडराता दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने 18 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में हवा की गति और तूफान का असर रहेगा. ऐसे में खतरा पैदा हो सकता है.

    ओडिशा के कोस्टल एरिया में 45 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है

    IMD ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की जानकारी देते हुए कहा कि ओडिशा के कोस्टल एरिया में 45 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जो कि गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी ने बुलेटिन  जारी कर कहा है कि 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में और 16 नवंबर को उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 17 से 18 नवंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, 17 और 18 नवंबर को दक्षिण असम और पूर्वी मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

    ओड़िसा चक्रवाती तूफान छठ पूजा देश की बड़ी खबर बंगाल मिधिली मौसम मौसम विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेफिक्र होकर मनाएं छठ पूजा, पुलिस करेगी आपके घरों की सुरक्षा
    Next Article बिरसा मुंडा के केंद्रीय कारा में छठ, अर्घ्य देने के लिए बना तालाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.