Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलटी, शिक्षक समेत 17 बच्चे घायल
    ट्रेंडिंग

    बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलटी, शिक्षक समेत 17 बच्चे घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया : बच्चों को स्कूल ले जा रही बस अचानक सड़क पर पलट गई. इस हादसे में 17 बच्चे घायल हो गए हैं. वहीं कई लोगों की गंभीर चोटे लगी हैं. इन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीएवी कैंट से पहले कोऑपरेटिव पब्लिक स्कूल का बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी खा गई. इस पर स्कूल जा रहे 17 छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए.

    परिजनों को दी गई हादसे की सूचना

    घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रबंधन द्वारा परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है. हालांकि, बस दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई है. इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर दल-बल के साथ पहुंच कर बस में सवार छात्राओं को बाहर निकाला गया. घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

    तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था

    घायल बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम हो रहा था. इसी कारण आज सारे बच्चे व शिक्षक स्कूल जा रहे थे. बच्चों से भरी बस जैसे ही मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए पांच नंबर गेट पहुंची. उस दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक डंफर चला आ रहा था. डंफर को बचाने के चक्कर में स्कूल की बस गढ्ढे में पलट गई. जिसमें छात्र उज्जवल मिश्रा, स्नेहा सिन्हा, अनूप विश्वकर्मा, वैभव कुमार समेत 17 छात्र व शिक्षक घायल हो गए.

    इसे भी पढ़ें: आश्रय विहीन लोगों के लिए नगर निगम चलाएगा रेस्क्यू आपरेशन, शेल्टर होम में किया जाएगा शिफ्ट

    Bihar City News Current News Daily News Gaya Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Palti school bus Today's News आज की खबर करंट न्यूज गया जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पलटी बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्कूल बस स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआश्रय विहीन लोगों के लिए नगर निगम चलाएगा रेस्क्यू आपरेशन, शेल्टर होम में किया जाएगा शिफ्ट
    Next Article ठेकेदार पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, हालत गंभीर

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026
    Latest Posts

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.