Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार में रिटायर्ड फौजी को आया गुस्सा और पोते को दाग दी गोली, जानें क्या है पूरा मामला  
    क्राइम

    बिहार में रिटायर्ड फौजी को आया गुस्सा और पोते को दाग दी गोली, जानें क्या है पूरा मामला  

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वैशाली : जिले के चांदपुरा ओपी क्षेत्र के आजमपुर पंचायत से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रास्ते विवाद में सेना के रिटायर्ड फौजी ने अपने चचेरे पोते की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सीआरपीएफ जवान विजय सिंह के पुत्र 24 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई है. घटना में सेना से सेवानिवृत्त गणेश सिंह ने लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल किया है. मामले में  चांदपुरा ओपी की पुलिस ने आरोपी गणेश सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और इस्तेमाल की गई राइफल भी जब्त कर ली है. वहीं इस मामले पर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने बताया कि आरोपी के घर अन्य हथियार होने की जानकारी मिलने पर घर की तलाशी लेने का निर्देश दिया गया.

    क्या है मामला

    परिजनों ने बताया कि गणेश सिंह ने अपने घर के पास विजय सिंह, रामानंद सिंह से एक कट्ठा 18 धुर जमीन रजिस्ट्री करवाई थी. उसी भूमि पर जबरन गणेश सिंह सड़क का निर्माण करवा रहे थे, जिस पर विजय सिंह के पुत्र विक्रम कुमार(अब मृतक) और उसके छोटा भाई बंटी ने सड़क निर्माण करने से रोक दिया. इसी पर गणेश सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकाली और विक्रम कुमार को सड़क निर्माण में बाधा डालने की बात कहकर गोली मारने की धमकी दे डाली.  सुबह जब गणेश सिंह द्वारा दोबारा रास्ता बनाया जा रहा था और उसे रोकने के लिए विक्रम कुमार और उसके भाई बंटी मौके पर पहुंचे तो गणेश सिंह ने विक्रम कुमार के सीने को निशाना बनाते हुए गोली दाग दी. गोली लगने के बाद विक्रम घायल होकर वहीं गिर गया, उसे परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विक्रम कुमार की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

    पुलिस धमकी पर करती कार्रवाई तो नहीं होती युवक की हत्या

    मामले में परिजनों का आरोप है कि चांदपुरा ओपी की पुलिस को गणेश सिंह द्वारा जान मारने की धमकी देने को लेकर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. वहीं, ओपीध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि धमकी देने के मामले को लेकर फोन किया गया था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजकर मामले को शांत करा दिया गया था. इस मामले में आवेदन देने की बात कही गई, लेकिन मृतक के परिवार की ओर से अब तक आवेदन नहीं दिया गया है.

    मृतक के पिता सीआरपीएफ में असम में हैं कार्यरत

    मृत युवक विक्रम कुमार तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था. वह स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा था. बड़े भाई विशाल कुमार का विवाह दिसंबर महीने में होने वाला था और घर में खुशी का माहौल था. इसके साथ ही शादी को लेकर तैयारियां भी चल रही थी जो मातम में बदल गईं. मृत युवक का बड़ा भाई विशाल एसएसबी का जवान है, जबकि छोटा भाई बंटी कुमार अभी पढ़ाई कर रहा है. उसके पिता विजय कुमार सिंह सीआरपीएफ में असम में कार्यरत हैं.

    इसे भी पढ़ें : BPSC ने की 32वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें अपडेट

    Bihar Crime Update Bihar news Grandson murdered in road dispute Grandson murdered in Vaishali Johar Live Murder in Vaishali Soldier grandfather shoots grandson in Bihar जोहार लाइव बिहार क्राइम अपडेट बिहार न्यूज बिहार में फौजी दादा ने पोते को दागी गोली रास्ता विवाद में पोते की हत्या वैशाली में पोते की हत्या वैशाली में मर्डर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनटीपीसी बानादाग प्लांट में मजदूर की मौत पर हंगामा, कामकाज बंद कर धरने पर बैठे
    Next Article AIR INDIA : छह महीनों में शामिल होंगे 30 नए प्लेन, यात्रियों को होगी सहूलियत

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.