Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»खेल»जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट मे स्काउट एवं गाइड टेस्टिंग कैंप का आयोजन
    खेल

    जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट मे स्काउट एवं गाइड टेस्टिंग कैंप का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो:जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट, बोकारो में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का आयोजन 26.10.2023 से 30.10.2023 तक चलने वाला स्काउट एवं गाइड के राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का उद्घाटन समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट बोकारो के खेल मैदान में हुआ. उद्घाटन कार्यक्रम मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा झंडोत्तोलन के साथ किया गया. सर्वप्रथम उनके आगमन पर गाइड के कलर पार्टी द्वारा उनकी अगुवाई की गई तथा प्राचार्य विपिन कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल तथा भारत स्काउट, गाइड का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया. साथ ही प्राचार्य द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज से आए लीडर ऑफ ट्रेनर रामशंकर गुप्ता एवं राज्य सचिव विपिन कुमार को भी पुष्प देकर स्वागत किया गया. झंडोत्तोलन के बाद मुख्य अतिथि  वशिष्ठ नारायण सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने विशेष रूप से स्काउट, गाइड के महत्व को बताया और कहा कि यह समाज और देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है. सेवा की भावना से भरकर समाज के लिए काम करना हर व्यक्ति में नहीं होता जो एक स्काउट गाइड में होता है. उन्होंने उपस्थित विभिन्न विद्यालयों से आए 64 स्काउट गाइड तथा उनके मार्ग दर्शको की सराहना की और शुभकामनाएं दी.

    बच्चों ने सीखा व्यायाम की महत्व

    शुक्रवार दोपहर को टेस्ट प्रक्रिया प्रारंभ हुआ जिसमें झंडा गीत, प्रार्थना नियम, प्रतिज्ञा चिन्ह, सैल्यूट, बाया हाथ मिलाना, विश्व स्काउट ध्वज, विश्व गाइड ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज और भारत स्काउट और गाइड ध्वज का मौखिक टेस्ट लिया गया. इस टेस्ट में स्काउट गाइड के छात्र, छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता से भाग लिया. इस समारोह में 64 बच्चे और 10 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं. इस समारोह में विपिन कुमार लीडर ट्रेनर (स्काउट) झारखंड राज्य, अनुराग नंदन(ट्रेनर) दुमका, अधिवेश शर्मा ट्रेनर देवघर, सूरज कुमार  ट्रेनर रामगढ़, दीपक कुमार नायक ट्रेनर बोकारो, पूजा  कुमारी ट्रेनर धनबाद, विकास करमाली ट्रेनर बोकारो,  लिली बेक जेएनवी तेनुघाट, संजू कुमारी, सीमा जयसवाल, देव मंगल तिवारी, रवि राय शामिल हुए. वहीं 27.10.23 को सुबह से शाम तक जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो के खेल मैदान में 64 स्काउट, गाइड एवं ट्रेनर ने सामूहिक रूप से शारीरिक स्वास्थ्य हेतु वेडेन पावेल प्रदत बी पी 6 व्यायाम किया और व्यायाम की महत्व सीखा. इसके बाद टोली में बंटे स्काउटस, गाइडस ने कैंप क्षेत्र में अलग-अलग जगहों की सफाई की. वहीं सुबह सभी को स्नान करने के बाद नाश्ता मिला. नाश्ता पश्चात पुनः बच्चे अपने टोलियों में खड़े होकर अपनी दक्षता की जांच करायी. लीडर आफ ट्रेनर विपिन कुमार ने बच्चों की कमियों को बतलाया और बच्चों ने उसमे सुधार किया. झंडोत्तोलन गाइड के बच्चों द्वारा सम्पन्न किया गया. पुनः प्रथम सोपान के पाठ्यक्रम से लिखित परीक्षा ली गई. जिसमें सिद्धांत, चिन्ह, शैल्युट, बायां हाथ मिलाना, स्काउट/ गाइड आंदोलन, प्रतिज्ञा, नियम, राष्ट्रीय ध्वज, विश्व स्काउट ध्वज, विश्व गाइड ध्वज, भारत स्काउट और गाइड ध्वज, शिष्टाचार एवं आदि विषयों का टेस्ट लिया गया. दोपहर  पुनः टोली ,संगठन, प्राथमिक चिकित्सा, हाथ संकेत, सिटी संकेत, गांठे ,वुड क्राफ्ट से संबंधित विषयों पर परीक्षा ली गई. शाम 5 बजे झंडा अवतरण के बाद बच्चों को स्काउट गाइड के पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रदान की गई.

    ये भी पढ़ें: सीसीएल तोपा परियोजना में हैवी क्रेन के पलटने से आपरेटर की हुई दर्दनाक मौत, नौकरी व मुआवजा राशि की मांग

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जवाहर नवोदय विद्यालय जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तेनुघाट न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल तोपा परियोजना में हैवी क्रेन के पलटने से आपरेटर की हुई दर्दनाक मौत, नौकरी व मुआवजा राशि की मांग
    Next Article दुमका : बाइक-पिकअप वैन की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.