Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»18 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन
    ट्रेंडिंग

    18 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2023Updated:October 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून : 18 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. उस दिन दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर कपाट बंद किए जाएंगे. श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ये घोषणा की है. इसके साथ ही उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्र में होने वाली इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा. बता दें कि कपाट बंद रहने के दौरान श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में कर सकेंगे.

    चारों धामों में से केवल बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद करने की ही तिथि निकाली जाती है जबकि अन्य तीनों धामों की तिथि दीवाली के त्योहार से ही निर्धारित होती है. बताते चलें कि वर्तमान यात्रा काल में अब तक रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं.

    सभी विभागों का जताया आभार

    बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ धाम की सफल यात्रा के लिए सभी विभागों, पुलिस, प्रशासन, सेना आईटीबीपी, हक-हकूकधारियों, तीर्थपुरोहितों, तीर्थयात्रियों का आभार जताया है. कपाट बंद होने के बाद 19 नवंबर को सुबह श्री उद्वव‌जी, कुबेर जी योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर स्थित गद्दीस्थल को प्रस्थान करेगी.

    कई चरण में होगी पूजा

    बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार कपाट बंद की प्रक्रिया के तहत पहले पंचपूजाएं शुरू हो जाएगी. 14 नवंबर को गणेश मंदिर के कपाट बंद होंगे. 15 नवंबर को दिन‌ में आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे जबकि 16 नवंबर को तीसरे दिन खडग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जाएगा. चौथे दिन 17 नवंबर को लक्ष्मीजी को कढ़ाई भोग और पांचवे दिन 18 नवंबर को रावल जी स्त्री भेष धारण कर लक्ष्मी माता को भगवान बदरीनाथ जी के सानिध्य में रखेंगे. इसके बाद शाम 3 बजकर 33 मिनट पर भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद हो जाएंगे.

    इसे भी पढ़ें: इजरायल-हमास युद्ध : यूएन चीफ गुटेरेस ने कही ऐसी बात की इजरायल ने मांग लिया इस्तीफा

    Badrinath Dham Chardham Yatra City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज चारधाम यात्रा जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बदरीनाथ धाम मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइजरायल-हमास युद्ध : यूएन चीफ गुटेरेस ने कही ऐसी बात की इजरायल ने मांग लिया इस्तीफा
    Next Article बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप से किया आउट! महमूदुल्लाह का शतक बेकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026
    झारखंड

    धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने ली रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की जान

    June 16, 2026
    गोड्डा

    19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    June 16, 2026
    Latest Posts

    फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, कोयला लदे हाइवा ने ली रिटायर्ड ईसीएल कर्मी की जान

    June 16, 2026

    19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

    June 16, 2026

    बोकारो में NEET UG री-एग्जाम की तैयारी पूरी, नकल और गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 16, 2026

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.