Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप से किया आउट! महमूदुल्लाह का शतक बेकार
    खेल

    बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप से किया आउट! महमूदुल्लाह का शतक बेकार

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2023Updated:October 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 24 अक्टूबर को खेला गया मैच बेहद निराशाजनक रहा. इसमें साउथ अफ्रीका टीम ने 383 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पूरी बांग्लादेश की टीम 233 रन में ही सिमट गई. इस हार के साथ बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है. इस तरह अफ्रीकी टीम ने यह मुकाबला 149 रनों के अंतर से जीत लिया. बता दें कि बांग्लादेश की यह 5 मैचों में चौथी हार है.

    इसे भी पढ़ें : 18 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

    सबसे बड़ी हार से महमूदुल्लाह ने टीम काे बचाया

    बता दें कि 383 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम शुरुआत से ही स्ट्रगल करती नजर आई. उसने 31 रनों पर 3 विकेट गंवाए. फिर 81 रनों तक 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद महमूदुल्लाह ने पारी को संभाला और नसुम अहमद के साथ 41 रन की पार्टनरशिप की. उसके बाद महमूदुल्लाह ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ 9वें विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार से बचा लिया. मगर महमूदुल्लाह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इसके बाद पूरी टीम 233 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए महमूदुल्लाह ने 111 गेंदों पर 111 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. लिटन दास ने 22 रन बनाए.  महमूदुल्लाह ने शतक जमाकर साउथ अफ्रीका से वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का मौका छीन लिया. महमूदुल्लाह औऱ लिटन के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका. साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने 3 विकेट झटके. जबकि मार्को जानसेन, लिजाड विलियमस और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए. केशव महाराज ने 1 विकेट झटका.

    इसे भी पढ़ें : इजरायल-हमास युद्ध : यूएन चीफ गुटेरेस ने कही ऐसी बात की इजरायल ने मांग लिया इस्तीफा

    डिकॉक ने खेली तूफानी पारी

    वहीं, इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 5 विकेट गंवाकर 382 रन बना डाले. यह इस वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. अफ्रीका के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 140 गेंदों पर सबसे ज्यादा 174 रनों की तूफानी पारी खेली. उस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 15 चौके जमाए. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 49 गेंदों पर 90 रन जड़े. कप्तान एडेन मार्करम ने 69 गेंदों पर 60 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 2 विकेट लिये. शौरिफुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन को 1-1 सफलता मिली.

    इसे भी पढ़ें : रावण दहन से पहले मंच पर चले रॉकेट, बाल-बाल बचे भाजपा सांसद समेत अन्य लोग…देखें विडियो

    24 अक्टूबर को मुंबई में खेला गया बांग्लादेश व साउथ अफ्रीका मैच Bangladesh and South Africa match played in Mumbai on 24 October Johar Live South Africa and Bangladesh South Africa eliminated Bangladesh from the World Cup World Cup 2023 World Cup 2023 in India जोहार लाइव भारत में वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप 2023 साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को किया वर्ल्ड कप से बाहर साउथ अफ्रीका व बांग्लादेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article18 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन
    Next Article फिर बढ़ी सोने की चमक, चांदी फीकी

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026
    क्राइम

    पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026

    पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 16, 2026

    कपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, जांच की उठी मांग

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.