Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रिटायर आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता
    ट्रेंडिंग

    रिटायर आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2023Updated:October 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवानिवृत आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने की. जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया.

    पार्टी जो भी कार्य देगी उसे हरसंभव पूरा करने की कोशिश करूंगा

    सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अवकाश प्राप्ति के बाद अनुभव एवम क्षमता को भाजपा के साथ जुड़कर देश सेवा में लगाने की इच्छा हुई. उन्होंने कहा कि मोदी का नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवम कार्यक्रमों ने मुझे जुड़ने के लिए प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी कार्य देगी उसे हरसंभव पूरा करने की कोशिश करूंगा.

    भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा हैः बाबूलाल

    मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है. जनता सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने लगी है इसलिए देश को मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता देखने केलिए आम जनता ने अपनी ताकत झोंक दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी लोगों की योग्यता और कार्यक्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा. इनके सेवा के क्षेत्र बदले हैं लेकिन जिम्मेवारी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में गांव,गरीब, किसान, मजदूर महिला युवा आदिवासी दलित पिछड़े सभी का बिना भेदभाव के विकास हो रहा. गांव गरीब विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे। डिजिटल क्रांति से देश में व्यापक परिवर्तन हुए हैं.

    गरीब की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैः सांसद

    प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्षों तक केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया. लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब की योजनाएं धरातल पर उतर रही. देश में गरीबी रेखा से लोग ऊपर आ रहे. मोदी सरकार के केंद्र बिंदु में गरीब होते हैं.

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ये लोग रहे शामिल

    विजय कुमार सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सेवा निवृत राज्य अग्निशमन अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा,पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ललन ठाकुर,सेवा निवृत जिला न्यायाधीश के दुबे, संजय अग्रवाल, रिंकू गडिया ,प्रभाष कुमार झा, प्रभाकर, एकांत, आशीष साहू, श्रीप्रकाश, सागर साहू, सुमित रंजन, अभिनंदन शर्मा, अभिप्रय वर्मा सहित झामुमो और आजसू के कार्यकर्ता निरंजन पांडेय, प्रदीप चौबे, फलजीत महतो, अजय ठाकुर, मोहम्मद सलीम अंसारी, गणेश आगीवाल आदि शामिल हैं.

    अधिकारी आईएएस जोहार लाइव भाजपा रिटायर सदस्यता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में सीट नहीं, चल रही लंबी वेटिंग
    Next Article टीबी रोगियों के बीच पोषाहार का वितरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.