Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर एक महीने से ज्यादा समय से चल रहा अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया है. पार्टी का कहना है कि सरकार ने उसकी तीनों बड़ी मांगें मान ली हैं. शनिवार को सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद आंदोलन वापस लेने का फैसला किया गया.

    कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने पार्टी की सभी मांगें मान ली हैं. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील की कि अब वे आंदोलन खत्म कर शांति से अपने घर लौट जाएं.

    CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि पार्टी ने सरकार पर भरोसा करते हुए आंदोलन वापस लिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के साथ जिन बातों पर सहमति बनी है, उन्हें तय समय के अंदर पूरा किया जाएगा.

    NEET प्रभावित परिवारों के मुआवजे की मांग पर भी बनी सहमति

    आशुतोष रांका ने बताया कि CJP ने NEET से प्रभावित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग सरकार के सामने रखी थी. उनके मुताबिक, सरकार ने नियम और कानून के तहत प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक मुआवजा देने पर सहमति जताई है.

    इसके अलावा, पार्टी ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा है. इन मांगों पर आगे बातचीत के लिए करीब चार हफ्ते बाद सरकार के साथ फिर बैठक होगी.

    पार्टी का कहना है कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों को लेकर सरकार के साथ बातचीत आगे भी जारी रहेगी. फिलहाल, सरकार की ओर से मांगें मान लिए जाने के बाद CJP ने आंदोलन खत्म कर दिया है और प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर से हटकर शांतिपूर्वक घर लौटने की अपील की है.

    अभिजीत दिपके ने संदेश देते हुए कहा कि मैं एक बहुत जरूरी बात कहना चाहता हूं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की वजह से मुझे हीरो मत बनाइए. यह गलती मत कीजिए. एक व्यक्ति को हीरो बनाने की प्रवृत्ति ने देश को नुकसान पहुंचाया है.

    उन्होंने कहा कि किसी भी बदलाव का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयासों को जाना चाहिए. उन्होंने लोगों से व्यक्तिपूजा से बचने और लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा जनभागीदारी को मजबूत करने पर जोर देने की अपील की.

    Also Read : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    कॉकरोच जनता पार्टी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?
    Next Article श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.