Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नफरत की भावना समाप्त करना ही दशहरा का उद्देश्य : उपायुक्त
    झारखंड

    नफरत की भावना समाप्त करना ही दशहरा का उद्देश्य : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा : उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में दशहरा-2023 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दशहरा का त्योहार वर्षों से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता रहा है. लेकिन वर्तमान स्वरूप में एक इंसान का दूसरे इंसान में पनपे नफरत को समाप्त करना ही दशहरा का मुख्य उद्देश्य है. यह त्योहार एक दूसरे को जोड़ने वाला त्योहार है. लोहरदगा जिले में हमेशा से पर्व-त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की परंपरा चली आ रही है, जो आगे भी बनी रहेगी. बीते कुछ वर्षों से लोहरदगा जिला ने शांति और सौहार्द्र की जो मिसाल कायम की है वह प्रशंसनीय है. इसका श्रेय जिला स्तरीय शांति समिति और प्रखण्ड स्तरीय शांति समिति के सदस्यों और सभी को जाता है. दशहरा पूर्वी भारत का सबसे बड़े त्योहारों में एक है. सभी संप्रदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल हों ताकि हमेशा एक दूसरे के प्रति सौहार्द्र और प्रेम का माहौल बना रहे.

    सोशल मीडिया का दुरूपयोग करने पर होगी कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक

    पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरूपयोग होने पर कार्रवाई होगी. सभी व्हाट्सअप, फेसबुक पेज या अन्य सोशल मीडिया का उपयोग करनेवाले एडमिन की जवाबदेही होगी कि वे किसी भी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले मैसेज पर रोक लगायें. सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में डीजे संचालकों के साथ आवश्यक बैठक कर लें और जरूरी शपथ पत्र ले लें.

    पंडालों की अनुज्ञप्ति में ही सभी मुख्य शर्तें अंकित हो. पूजा पंडालों में आवश्यक मानकों का पालन हो. अग्निशामक की व्यवस्था हो, बिजली हो, जरूरी पब्ल्कि एड्रेस सिस्टम हों. प्रवेश और निकास में सीसीटीवी कैमरे लगे हों. पंडालों की वजह से ट्रैफिक में व्यवधान ना हों. सभी थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा मॉनिटरिंग कमिटी के लिए व्हाट्सअप ग्रुप का निर्माण कर लें और उसमें थाना प्रभारी, पूजा समिति के लोग और दण्डाधिकारी रहेंगे. दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पूजा समितियां अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले विसर्जन/मेला आदि में अपने वालेंटियर्स तैनात रखें. उत्पाद अधीक्षक को अवैध देसी शराब से संबंधित मामलों में त्वरित सूचना दें व कार्रवाई करें.

    सीआरपीएफ कमाण्डेंट राहुल कुमार ने कहा कि लोहरदगा जिला में प्रत्येक वर्ष पर्व-त्यौहार अच्छी तरह मनाया जाता रहा है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस जिला में शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बहुत मेहनत करती है. शांति व्यवस्था के लिए सभी व्यक्ति अपना-अपना दायित्व समझें. सीआरपीएफ इस जिला में शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन और आमजनों के साथ हमेशा सहयोगी के रूप में खड़ी है.

    उप विकास आयुक्त जय ज्योति सामंता ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जिला में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं. बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्व-त्यौहार शांतिपूर्ण और उल्लास के वातावरण में मनाये जायेंगे, यह विश्वास है.

    ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी

    बैठक में दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी पूजा पण्डालों में सीसीटीवी की व्यवस्था पूजा पंडाल के समितियों को करनी होगी. सभी मेला, विसर्जन, पूजा पंडालों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से करायी जाएगी. सभी थाना प्रभारियों को पूरी तैयारियों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया. पूजा समितियों के साथ प्रत्येक 2-3 दिनों के अंतराल पर एक बैठक जोनल दण्डाधिकारी द्वारा किये जाने का निर्देश दिया गया. सभी थाना क्षेत्र में लगनेवाले मेला में एक हेल्प डेस्क स्थापित किये जाने का निर्देश दिया गया. सभी पूजा पंडालों में साउण्ड सिस्टम का इस्तेमाल अधिकतम रात्रि 10 बजे तक ही किया जाएगा. बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रमेश्वर प्रसाद, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,  सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी,सभी कार्यपालक दण्डाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी समेत विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष/सचिव व विभिन्न समुदायों के लोग, जिला स्तरीय व प्रखण्ड स्तरीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: शांति समिति की बैठक में अपील, शहर में शांति रहे सबकी जिम्मेदारी

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Lohardaga Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा तक सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने का आदेश, 30 टीम दिन-रात कर रही काम
    Next Article चंदा नहीं देने पर मारपीट, समिति के लोगों ने व्यवसायी पर लगाया आरोप

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: नाबालिग पर दुष्कर्म के आरोप की गंभीरता जमानत से इनकार का आधार नहीं, पिता की जिम्मेदारी पर रिहाई का आदेश

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.