Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथि में संशोधन, अब 27 को होगा प्रारूप का प्रकाशन 
    ट्रेंडिंग

    मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथि में संशोधन, अब 27 को होगा प्रारूप का प्रकाशन 

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथि में संशोधन किया गया है. अब मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन 27 अक्तूबर को किया जाएगा. सूची के प्रारूप के प्रकाशन के बाद नौ दिसंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज की जाएगी. इस अवधि तक मतदातओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत लोगों को मतदाता सूची सुधारने के लिए कहा जाएगा. इसके अलावा आदिम जनजातियों, रैन बसेरा,आश्रय गृह में रहने वाले, दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा. इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है.

    28, 29 अक्तूबर और चार और पांच नवंबर को विशेष अभियान

    मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 28, 29 अक्तूबर और चार और पांच नवंबर को विशेष अभियान चलेगा. इस दिन सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र पर जाना होगा और नाम जोड़ने, हटाने, खराब तस्वीरें बदलने तथा अन्य बदलाव के लिए लोगों को संबंधित फॉर्म देना होगा. इसके अलावा ट्रांस जेंडर, दिव्यांगों , आदिम जनजातियों बेघरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए भी अभियान चलेगा. यह अभियान 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगा.

    आदिम जनजातियों और रैन बसेरा के लोगों के नाम जुड़ेंगे

    28 नवंबर को दुरस्त इलाकों में रहने वाले आदिम जनजातियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा. इसके लिए उनके गांवों में टीम जाएगी. इस काम में एससी- एसटी  अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और आदिवासी कल्याण आयुक्त से सहयोग लेने की निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया है. रांची जिले के सभी रैन बसेरा और आश्रयगृहों में रहने वाले लोगों का भी निबंधन कराया जाएगा. इस काम में नगर निगम का सहयोग लेने लिया जाएगा.

    दिव्यांगों के लिए विशेष अभियान

    अस्सी वर्ष से अधिक के  बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए 30 नवंबर और एक दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत घर घर जाकर पूर्व में निबंधित मतदाताओं को सत्यापित किया जाएगा. जिनके नाम नहीं है उनका जोड़ा जाएगा. इस काम में क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा एवं समाज कल्याण कार्यालय का सहयोग लिया जाएगा. तीन दिसंबर को दिव्यांग मतदाताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जएगा.

    ट्रांस जेंडरों को लिए दो दिसंबर को अभियान

    ट्रांस जेंडरों, सेक्स वर्करों और विषम परिस्थितयों में रहने वाली महिलाओं के नाम मतदाता सूची मे जोड़ने के लिए दो दिसंबर को अभियान चलेगा. ऐसे मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी से संपर्क कर सहयोग लिया जाएगा.

    आयोग की अनुमति से होगा मतदाता पुनरीक्षण में जुड़े अधिकारियों का तबादला

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और विभागाध्यक्षों से जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का तबादला को लेकर पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस अवधि में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के पूर्व आयोग से अनुमति ली जाए.

    Johar Live चुनाव ट्रांस जेंडरों पुनरीक्षण मतदाता मतदाता सूची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTATA STEEL :  त्रिपक्षीय समिति की बैठक में प्रौद्योगिकियों और कार्यस्थल पर्यवेक्षण को बढ़ाने के तरीकों पर हुई बात 
    Next Article जितिया पूजा करने मां निकली घर से बाहर, दरिंदे ने लूट ली नाबालिग की अस्मत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.